Tuesday, 16 June 2026

 

 

खास खबरें सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनेगा आंध्र प्रदेश, चंद्रबाबू नायडू ने सिंगापुर के निवेशकों को दिया न्योता जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे फ्रांस के एवियन 4 और 5 जुलाई को होगा बोह घाटी युवा उत्सव : केवल सिंह पठानिया लगातार तीसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 0.71 प्रतिशत की बढ़त; निफ्टी 24,000 स्तर के करीब एस.आई.आर. कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बी.एल.ओज. को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग : आशिका जैन ओम बिरला ने नई दिल्ली में विकसित भारत युवा संसद 2026 का उद्घाटन किया फ्रांस में जी-7 समिट से पहले नरेंद्र मोदी जिनेवा पहुंचे पटना कोचिंग विवाद पर चिराग पासवान बोले- कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक लेकर सोशल मीडिया पर छाईं शरवरी, बचपन की तस्वीर वाले केक ने खींचा ध्यान माइक्रोसॉफ्ट और आईआईएम लखनऊ में चितकारा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स ने दिखाई प्रतिभा "साडे बुजुर्ग साडा माण ": बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार की महत्वपूर्ण पहल; वृद्धाश्रमों के लिए 4.10 करोड़ रुपये जारी : डॉ. बलजीत कौर हरजोत सिंह बैंस ने रात 1 बजे अमृतसर में सफाई अभियान की अगुवाई की पूर्वी अफगानिस्तान में गाड़ी पलटने से बच्चे समेत चार लोगों की मौत, चार घायलों में कुछ की हालत गंभीर 'चुनौतियों के बावजूद पीएम मोदी ने जनता को दी राहत', पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पर प्रह्लाद जोशी का बयान डोनाल्ड ट्रंप ने इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट से की मुलाकात आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता GMADA के हजारों करोड़ रुपये के बकाए वसूलने में विफल रही आप सरकार : बलबीर सिद्धू सोहा अली खान ने बेटी को दिया बचपन का सबसे प्यारा खिलौना, बोलीं- 'वही खुशी देना चाहती हूं, जो मुझे मिली थी' 17 जून 2026 का पंचांग : तृतीया तिथि के साथ होगी दिन की शुरुआत, रात में लगेगी चतुर्थी हिंदवी स्वराज्य की जननी राजमाता जीजाबाई : शिवाजी की असल प्रेरणा; राज्याभिषेक के 11 दिन बाद निधन राम नाम के बेल पत्र से बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

 

नरेन्द्र मोदी ने पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Peter Pellegrini, Bratislava, Slovakia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ब्रातिस्लावा , 15 Jun 2026

Last updated on: Jun 16, 2026, 12:14 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज ब्रातिस्लावा स्थित राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति, महामहिम श्री पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फरवरी 2026 में एआई इम्पैक्ट समिट के समय राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की भारत यात्रा के दौरान हुई अपनी पिछली मुलाकात को स्नेहपूर्वक याद किया।

दोनों नेताओं ने जारी सहयोग पर संतोष व्यक्त किया और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी तथा दोनों देशों के लोगों के बीच बढ़ते आपसी संबंधों का स्वागत किया। उन्होंने आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने राष्ट्रपति भवन में स्लोवाक कलाकारों द्वारा "वाराणसी शहर" की थीम पर आयोजित एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी देखी।

उन्होंने स्लोवाक स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत विशेष योग प्रदर्शन को भी देखा। राष्ट्रपति पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी को उनकी गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए, एवं भारत-स्लोवाकिया साझेदारी को निरंतर समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Peter Pellegrini , Bratislava , Slovakia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD