Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े पंच तीर्थ यात्रा को केवल सिंह ढिल्लों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया नशा तस्करी के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरें गंभीर सवाल खड़े करती हैं : विनीत जोशी आयुष मंत्रालय ने यूट्यूब पर सीधे योग प्रसारण के सबसे अधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत : नरेंद्र मोदी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा 'ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर', आखिर क्या थी वो डील? अस्वीकृति से सम्मान तक : मूर्तिकार-चित्रकार देवी प्रसाद राय चौधरी की अनकही कहानी सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर : पीयूष गोयल भारत इनोवेट्स का मंच भारत की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज : नरेंद्र मोदी जब शूटिंग देखने पहुंचीं सुरैया को निर्देशक ने देखते ही दे दिया रोल, इस तरह शुरू हुआ सुपरस्टार बनने का सफर निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, गुणवत्ता के साथ समय से पूरे हो काम : योगी आदित्यनाथ नरेंद्र मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले ध्रुपद धमार की परंपरा खत्म हो चुकी... जब जिया फरीदुद्दीन डागर ने जताई थी चिंता कहीं आप भी तो नहीं लेते खाली पेट चाय की चुस्की? इस छोटे उपाय से मिलेगी पेट की समस्या से राहत कांग्रेस सिर्फ आलोचना कर रही, विकास धरातल पर दिख रहा है : अर्जुन राम मेघवाल योगाभ्यास के लाभ बढ़ाने के लिए प्रार्थना जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया सही तरीका एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म फीफा वर्ल्ड कप : ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा उलटफेर, एकतरफा मुकाबले में तुर्की को 2-0 से हराया सीएम मोहन यादव ने एमएसएमई, स्टार्टअप के लाभार्थियों के लिए सिंगल-क्लिक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ 15 जून 2026 का पंचांग : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय यमुना सफाई अभियान में शामिल हुए मंत्री प्रवेश वर्मा और वीरेंद्र सचदेवा, कहा- यमुना को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

 

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : लिचफील्ड-वेयरहैम का शानदार प्रदर्शन, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 65 रन से रौंदा

Sports News, Cricket, Phoebe Litchfield, Georgia Wareham, Womens T20 World Cup, Womens T20 World Cup 2026, ICC Womens T20 World Cup, ICC Womens T20 World Cup 2026, Manchester
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मैनचेस्टर , 13 Jun 2026

Last updated on: Jun 14, 2026, 13:13 IST

ऑस्ट्रेलिया ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। इस टीम ने शनिवार को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में 'ग्रुप-ए' के मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 65 रन से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 172 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम पांचवीं गेंद पर जॉर्जिया वोल (0) का विकेट गंवा चुकी थी।

इसके बाद बेथ मूनी ने फोएबे लिचफील्ड के साथ दूसरे विकेट के लिए 18 गेंदों में 23 रन जुटाकर टीम को 24 के स्कोर तक पहुंचाया। मूनी 9 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। यहां से लिचफील्ड ने एलिस पेरी के साथ 18 गेंदों में 37 रन जोड़कर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालने की कोशिश की। लिचफील्ड 24 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 50 रन बनाकर आउट हुईं।

कुछ देर बाद एश्ले गार्डनर (1) भी वापस लौट गईं। ऑस्ट्रेलिया ने 62 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से पेरी ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की। पेरी ने 26 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि वेयरहैम ने 32 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, एनाबेल सदरलैंड ने 21 रन जोड़े।

विपक्षी खेमे से अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा और नादिन डी क्लार्क ने 2-2 विकेट निकाले। मारिजैन कैप और शबनीम इस्माइल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 16.4 ओवरों में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका ने महज 7 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे।

यहां से नादिन डी क्लार्क ने लौरा वोल्वार्ड्ट के साथ तीसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 41 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। क्लार्क 22 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 25 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद वोल्वार्ड्ट ने मैरिजैन कैप के साथ 27 गेंदों में 34 रन जोड़कर टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया।

कैप 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि वोल्वार्ड्ट 39 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुईं। इस टीम ने 96 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट गंवाया, जिसके बाद सिर्फ 107 रन तक ऑलआउट हो गई। विपक्षी खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम ने 2.4 ओवरों में सिर्फ 13 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सोफी मोलिनक्स और अलाना किंग ने 2-2 विकेट निकाले। किम गार्थ और एश्ले गार्डनर को 1-1 विकेट हाथ लगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Phoebe Litchfield , Georgia Wareham , Womens T20 World Cup , Womens T20 World Cup 2026 , ICC Womens T20 World Cup , ICC Womens T20 World Cup 2026 , Manchester

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD