Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Health
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 13:09 IST

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में थकान और सुस्ती को लोग आम समस्या मानकर अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। कई लोग इसे काम के दबाव, कम नींद या मौसम का असर समझकर छोड़ देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स इस संकेत को इतने हल्के में नहीं लेते हैं। उनका कहना है कि बार-बार होने वाली थकान शरीर की ओर से मिलने वाला एक महत्वपूर्ण संकेत हो सकती है। समय रहते इस पर ध्यान न देने से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, लगातार थका हुआ महसूस करना केवल कमजोरी का संकेत नहीं है, बल्कि यह शरीर में पनप रही कई बीमारियों का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है। खासकर मोटापा और उससे जुड़ी समस्याओं का असर सबसे पहले ऊर्जा के स्तर पर दिखाई देता है। शरीर का वजन बढ़ने के साथ ही कई अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ने लगता है, जिससे व्यक्ति जल्दी थकने लगता है और पूरे दिन सुस्ती महसूस करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और पर्याप्त नींद न लेना भी इस समस्या को बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं। लगातार थकान रहने पर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लीवर और हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक थकान महसूस हो रही है तो उसे इसके कारणों की जांच करानी चाहिए। खासकर यदि थकान के साथ वजन बढ़ना, सांस फूलना, भूख कम लगना या अन्य शारीरिक बदलाव भी दिखाई दें, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। इस समस्या से बचाव के लिए जीवनशैली में कुछ आसान बदलाव काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

संतुलित और पौष्टिक भोजन लेना, नमक, चीनी, और तेल-घी का सीमित सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा, नियमित व्यायाम भी बेहद जरूरी है। विशेषज्ञ रोजाना कम से कम 30 से 45 मिनट तक पैदल चलने या योग करने की सलाह देते हैं। गर्मियों के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है।

शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन के कारण भी कमजोरी और थकान बढ़ सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि छोटी-छोटी अच्छी आदतें अपनाकर न केवल थकान और सुस्ती से बचा जा सकता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों के खतरे को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD