Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

डिफेंस कालोनी में प्रापर्टी डीलर पर जमीनी धोखाधड़ी का आरोप, अनिल विज ने पंजोखरा पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

टुंडला में जमीन पर कब्जा व मारपीट के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सख्त, बोले ”गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी”

Anil Vij, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 13, 2026, 11:12 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला के डिफेंस कालोनी में जमीनी धोखाधड़ी व टुंडला में जमीन पर कब्जा व मारपीट मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस को दिए। 

श्री विज आज अंबाला छावनी पर अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष टुंडला निवासी परिवार सदस्यों ने बताया कि उन्होंने जमीन पर पेड़ काटने की शिकायत नगर परिषद से की थी। जब मौका देखने के लिए कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो यहीं के रहने वाले व्यक्ति ने इसका विरोध जताया और कस्सी लेकर परिवार पर हमला किया। 

इस मामले में की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं। परिवार का आरोप था कि पूर्व में भी आरोपियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा किया था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मामले में पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 

इसी प्रकार, डिफेंस कालोनी सेक्टर-सी में जमीनी धोखाधड़ी मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी। टुंडला निवासी परिवार ने बताया कि उन्होंने डिफेंस कालोनी के प्रापर्टी डीलर के माध्यम से डिफेंस कालोनी में 209 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने प्रापर्टी डीलर को राशि दी व रजिस्टरी भी उनके नाम हुई। मगर तब उन्होंने तहसीलदार से निशानदेही कराई तो पता चला कि यह प्लाट कागजों में किसी और के नाम है। 

परिवार ने बताया कि उन्होंने प्रापर्टी डीलर से प्लाट उनके नाम करने को कहा तो न तो उन्हें प्लाट मिला न ही राशि लौटाई गई। उलटा प्रापर्टी डीलर ने फर्जी एग्रीमेंट कर उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। 

अन्य शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

इसी प्रकार, ऊर्जा मंत्री अनिल विज के समक्ष अन्य शिकायतें आई जिनपर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। पंजोखरा साहिब गांव से आए लोगों ने बिजली की तारों की लाइन को ठीक कराने, एकता विहार क्षेत्र निवासी लोगों ने पानी निकासी ठीक कराने, बब्याल निवासी महिला ने बिजली बिल ठीक कराने एवं अन्य शिकायतें आई जिनपर मंत्री अनिल विज ने कार्रवाई के निर्देश दिए। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने की भेंट

वहीं, आज ऊर्जा मंत्री अनिल विज के निवास पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  

 

Tags: Anil Vij , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD