Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

मोदी युग में बदली भारत और यूपी की तस्वीर, गरीब-युवा-किसान-महिला बने विकास के केंद्र : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath, BJP Uttar Pradesh, Chief Minister of Uttar Pradesh, Lucknow, Uttar Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

लखनऊ , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 15:52 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित मीडिया संवाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते एक दशक में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, महिला, युवा और किसान को विकास की धुरी बनाकर ऐसी नीतियां लागू कीं, जिनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी नई ऊंचाइयों पर पहुंची।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल किया गया। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के माध्यम से बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक माहौल तैयार हुआ, वहीं महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया।

इससे महिलाएं अब देश के नीति निर्माण और कानून बनाने की प्रक्रिया में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया। मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जैसी योजनाओं के जरिए पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को नई पहचान और आर्थिक मजबूती देने का प्रयास किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि किसानों के कल्याण को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के केंद्र में रखा गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तर प्रदेश के करीब तीन करोड़ किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में गन्ना किसानों को अब तक तीन लाख 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी विशेषता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब, महिला, युवा और किसान को देश की वास्तविक शक्ति बताते हुए विकास की मुख्यधारा में लाने का काम किया। इसी सोच का परिणाम है कि पिछले वर्षों में देश के लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकलने में सफल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी पहल सामाजिक परिवर्तन का आधार बनी हैं। इन योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों को बैंकिंग सुविधा, स्वच्छ ईंधन, स्वास्थ्य सुरक्षा और पक्का आवास उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिलना देश का सौभाग्य है।

वर्ष 2014 के बाद भारत ने जिस गति से प्रगति की है, उसका प्रभाव देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया महसूस कर रही है। आज वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती ताकत और प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। इस अवसर पर यूपी भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने शासन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को नई पहचान दी है।

जनधन खातों और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से सरकारी योजनाओं में होने वाले लीकेज को प्रभावी ढंग से रोका गया है। अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ‘नागरिक देवो भवः’ की भावना के साथ कार्य कर रही हैं। सरकार ने आम नागरिक को विकास प्रक्रिया का सहभागी बनाया है और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश आज कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना और निवेश के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित कर चुका है।

 

Tags: Yogi Adityanath , BJP Uttar Pradesh , Chief Minister of Uttar Pradesh , Lucknow , Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD