Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

वैश्विक तेल बाजार को स्‍थि‍र बनाए रखने के ल‍िए अमेरिका ने गुप्त रूप से होर्मुज स्‍ट्रेट में सैन्य अभियान चलाया : डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump, US President, Washington
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

वॉशिंगटन , 12 Jun 2026

Last updated on: Jun 12, 2026, 14:50 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका पिछले कई हफ्तों से गुप्त रूप से होर्मुज स्‍ट्रेट और उसके आसपास सैन्य अभियान चला रहा था। यही वजह है कि वैश्विक तेल बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि ये अभियान ज्‍यादातर लोगों की नजर से दूर रहे और इनकी वजह से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रही, जबकि खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ था।

ट्रंप ने कहा क‍ि समझौते पर हस्ताक्षर होते ही यह होर्मुज स्‍ट्रेट पूरी तरह खुल जाएगा। शायद शनिवार को या फिर सोमवार को। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना पहले से ही इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सक्रिय थी। यह होर्मुज स्‍ट्रेट पिछले कई महीनों से खुला हुआ है, बस आपको इसकी जानकारी नहीं थी। हमने बहुत सारे जहाज वहां से निकाले और करोड़ों-करोड़ों बैरल तेल भी इस रास्ते से गुजारा गया। कोई भी इसे रोक नहीं सकता था।

ट्रंप ने दावा किया कि पिछले एक महीने के दौरान अमेरिकी सेना ने कई बार ईरानी जहाजों के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने कहा क‍ि पिछले एक महीने से हम जहाजों को निशाना बना रहे थे। उनके मुताबिक ये अभियान रात के समय चलाए गए और इनमें रडार सिस्टम तथा अन्य समुद्री संसाधनों को निशाना बनाया गया। ट्रंप ने कहा क‍ि हमने उनके रडार और दूसरी चीजों पर बमबारी की ताकि उन्हें पता ही न चले कि क्या हो रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि यही वजह है कि वैश्विक तेल बाजार अपेक्षाकृत स्थिर बना रहा, जबकि दुनिया को इस अहम तेल मार्ग में रुकावट की आशंका थी। उन्होंने कहा क‍ि इसी वजह से तेल बाजार इतना खुला और सामान्य बना रहा। बाजार समझ नहीं पा रहा था कि ऐसा कैसे हो रहा है। ट्रंप ने संकेत दिया कि जैसे ही ईरान के साथ प्रस्तावित समझौते पर आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर हो जाएंगे, संघर्ष से जुड़ी समुद्री पाबंदियां हटा दी जाएंगी।

जब उनसे पूछा गया कि क्या समझौता होने के बाद अमेरिका तुरंत नाकाबंदी हटा देगा, तो उन्होंने जवाब दिया, “हां, यह सही है। यह समझौते का हिस्सा है।” होर्मुज स्‍ट्रेट फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा मार्गों में से एक है। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, इराक और कतर जैसे बड़े तेल और गैस उत्पादक देश अपने निर्यात के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं।

ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ प्रस्तावित समझौता क्षेत्र में अधिक स्थिरता लाएगा और समुद्री व्यापार को लेकर बनी अनिश्चितता को कम करेगा। उन्होंने कहा क‍ि हमारे पास ऐसा समझौता है जो यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ट्रंप ने इस समझौते को एक बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि बताया।

 

Tags: Donald Trump , US President , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD