Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर चला है : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Una
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

ऊना , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 17:15 IST

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को ऊना में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल और पंजाब के राजनीतिक हालातों को लेकर प्रतिक्रिया दी। सांसद ने पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विकास योजनाओं पर भी बातचीत की। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर को बनाने के लिए पहले चरण में लगभग 330 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा।

दूसरे चरण में 550 करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि दिसंबर 2026 तक पीजीआई सेटेलाइट केंद्र ऊना को जनता को समर्पित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपने निर्धारित समय से लगभग एक वर्ष से ज्यादा की देरी से यह बन रहा है। इसकी कई वजहें सामने आई हैं।

जिन कंपनियों की ओर से यहां काम किया जा रहा है और सरकारी एजेंसियों को हमने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द बनाया जाए। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब देश का वो राज्य है, जिसको हम 'फूड बाउल ऑफ इंडिया' कहते हैं, लेकिन साथ ही साथ देश के विकास और सुरक्षा में भी बड़ा योगदान दिया है। दुर्भाग्यवश बीते 10 वर्षों में जितनी सरकारें आईं, उन्होंने पंजाब को और कर्ज में डूबो दिया है।

बड़े-बड़े वादे कर लोग सत्ता में आए थे। कोई नशा मुक्ति, कोई 1500 रुपए देने और कोई और वादा करके आए थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि पंजाब को गैंगस्टर, ड्रग्स और कर्ज में डूबा दिया है। अब पंजाब में डबल इंजन सरकार की जरूरत है और पंजाब उम्मीद के साथ भाजपा की ओर देख रहा है। हम पंजाब की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

जनता के आशीर्वाद से पंजाब में भाजपा सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों, सभी राज्यों में अनोखी विकासात्मक योजनाएं चलाई हैं। पीएम मोदी ने ट्रिपल आईटी ऊना दिया। वहीं पर दो-दो नए केंद्रीय विद्यालय मंजूर हुए।

इससे पहले भी केंद्रीय विद्यालय तैयार किया गया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास यात्रा की है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ ये अविश्वास क्यों है, क्योंकि टीएमसी में तानाशाही चल रही थी। सांसद और विधायक लोकतांत्रित व्यवस्था के साथ जुड़ना चाहते हैं। जिस पार्टी पर परिवार का कब्जा था, अब परिवार वाली पार्टियों के साथ भविष्य में ऐसा ही होता दिख रहा है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Una

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD