Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें फीफा वर्ल्ड कप : फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल योगी आदित्यनाथ की घोषणा, नीट अभ्यर्थियों को बस किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पीएनजी आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन जी-7 सम‍िट में नरेंद्र मोदी-कीर स्टार्मर की मुलाकात जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया

 

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ने जीता दिल, बिछड़ने के दर्द और सच्चे प्यार की कहानी ने छोड़ी गहरी छाप

Diljit Dosanjh, Vedang Raina, Sharvari, Main Vaapas Aaunga, Main Vaapas Aaunga Movie Review, Bollywood, Review, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:12 IST

आज के दौर में जहां ज्यादातर प्रेम कहानियां बड़े-बड़े रोमांटिक पलों और दिखावे पर आधारित होती हैं, वहीं फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' एक अलग रास्ता चुनती है। यह फिल्म प्यार में बिछड़ने के दर्द, किसी अपने के लौटने के इंतजार और दोबारा मिलने की उम्मीद को बेहद भावुक तरीके से दिखाती है। बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी यह कहानी दर्शकों को एक ऐसे सफर पर ले जाती है, जहां सच्चा प्यार समय, दूरी और सरहदों से भी बड़ा नजर आता है।

फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली को हमेशा से रिश्तों और भावनाओं को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने के लिए जाना जाता है और इस फिल्म में भी उन्होंने वही संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने कहानी को इस तरह पेश किया है कि दर्शक हर किरदार के दुख, खुशी, इंतजार और प्यार को महसूस कर सकें। फिल्म इंसानी रिश्तों, सब्र और भावनात्मक जुड़ाव की अहमियत को सामने लाती है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों का अभिनय है। एक्टर वेदांग रैना ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के निभाए गए किरदार कीनू के यंग वर्जन को निभाया है। उन्होंने अपने किरदार में मासूमियत, सादगी और भावनाओं को काफी अच्छी तरह दिखाया है। उनके अभिनय की वजह से दर्शक शुरुआत से ही इस किरदार से जुड़ जाते हैं।

वहीं अभिनेत्री शरवरी वाघ ने जिया उर्फ अफसाना का किरदार निभाया है। फिल्म में उनकी मौजूदगी कहानी को और खूबसूरत बनाती है। उन्होंने अपने अभिनय में प्यार, उम्मीद, दर्द और भावनाओं को बहुत सहज तरीके से दिखाया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने पोते का किरदार निभाया है। उनका अभिनय काफी सधा हुआ है, लेकिन फिर भी वह दर्शकों पर गहरा असर छोड़ते है।

उन्होंने अपने किरदार की भावनाओं को बखूबी पेश किया है। वहीं नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेंगे। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अपने किरदारों के साथ पूरा न्याय किया है। सभी कलाकार मिलकर एक ऐसी दुनिया बनाते हैं, जो वास्तविक लगती है। फिल्म का म्यूजिक भी इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल है।

गाने कहानी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। फिल्म में ऐसे कई गीत हैं, जो प्यार, इंतजार और भावनाओं को खूबसूरती से बयां करते हैं। फिल्म खत्म होने के बाद भी इसके गाने लंबे समय तक याद रहेंगे। संगीतकार ए. आर. रहमान का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को एक अलग ऊंचाई पर ले जाता है।

रहमान ने अपने संगीत के जरिए कहानी की आत्मा को जीवंत किया है, जिससे प्यार, बिछड़न, उम्मीद और दोबारा मिलने की भावनाएं और गहरी हो जाती हैं। फिल्म की कहानी उन लोगों की है जो अपने किसी खास से दूर हो जाते हैं, लेकिन फिर भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ते। फिल्म बताती है कि सच्चा प्यार केवल साथ रहने का नाम नहीं है, बल्कि इंतजार करने और रिश्ते को निभाने का नाम भी है।

रेटिंग : 4.5/5

 

Tags: Diljit Dosanjh , Vedang Raina , Sharvari , Main Vaapas Aaunga , Main Vaapas Aaunga Movie Review , Bollywood , Review , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD