Wednesday, 17 June 2026

 

 

खास खबरें जी-7 सम्मेलन में नरेंद्र मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं जी-7 समिट : फैमिली फोटो से पहले पीएम मोदी ने नेताओं से साझा किए विचार, राष्ट्रपति मैक्रों को कहा धन्‍यवाद पीयूष गोयल ने फ्रांस में किया यूपीआई लॉन्च अपनी सेवाएं केवल शहरी क्षेत्रों तक सीमित न रखें, डीके शिवकुमार ने नए मेडिकल स्नातकों से की अपील एवियन में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात 'बाइपोलर' के साथ नवान संधू का नया संगीत सफर राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने गुरुद्वारा ज्योति सरूप, फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होकर अरदास की डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्रीनगर में 59वीं पूर्व-सेवानिवृत्ति परामर्श कार्यशाला और 13वें बैंकर्स जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया अमित शाह ने आज नई दिल्ली में स्लम्स के पुनर्वास के मुद्दे पर एक समीक्षा बैठक की कविन्द्र गुप्ता ने फतेहपुर में श्री सर्व धर्म पीठ के तपोस्थान मुख्य दरबार साहिब का लोकार्पण किया महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप का जीवन आज़ादी के त्याग और लगातार संघर्ष का एक अनोखा उदाहरण है : ओम बिरला किशाऊ बांध परियोजना में हिमाचल को मिली बड़ी सफलता, आठ वर्ष पुराना वित्तीय विवाद सुलझा : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 से गुलाब चंद कटारिया ने प्रमुख शहर चौराहों का निरीक्षण किया नरेन्द्र मोदी ने जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मार्क कार्नी से मुलाकात की राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया किशोर रहाटकर ने गुलाब चंद कटारिया से की शिष्टाचार भेंट नरेन्द्र मोदी ने फ्रांस में जी7 शिखर सम्मेलन में "नई साझेदारियां बनाने और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को फिर से कायम करने" पर आयोजित सत्र को संबोधित किया राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विकास को लेकर रिजनल प्लान 2041 होगा तैयार नायब सिंह सैनी ने हरविन्द्र कल्याण के साथ विस परिसर में किया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास खरीफ़ फ़सलों के लिए रासायनिक खादों का सही वितरण करें ताकि किसानों के लिए खाद की कमी न रहे : श्याम सिंह राणा प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड - महीपाल ढांडा

 

महिला मोर्चा ने नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवनशैली संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, कम ईंधन व जीरो ऑयल रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन

Jatinder Pal Malhotra, Jitender Pal Malhotra, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jun 2026

Last updated on: Jun 17, 2026, 12:38 IST

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, चंडीगढ़ द्वारा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा के नेतृत्व में आज प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर-33 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए "कम ईंधन एवं जीरो ऑयल रेसिपी" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ खान-पान को बढ़ावा देना, ऊर्जा की बचत के प्रति जागरूकता फैलाना तथा परिवारों में पोषणयुक्त भोजन की संस्कृति को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में कम ईंधन का उपयोग करते हुए तथा बिना तेल के विभिन्न पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सभी बहनों ने अपने द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों को प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदर्शित किया और सामूहिक रूप से इस पहल में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, प्रदेश पदाधिकारी तथा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर इन स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का स्वाद ग्रहण किया तथा महिला मोर्चा की इस अभिनव पहल की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खाद्य तेल के अत्यधिक उपयोग को कम करने का जो संदेश दिया गया है, वह समाज के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगा, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को भी मजबूती प्रदान करेगा। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सोनम वर्मा ने कहा कि महिला मोर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। 

उन्होंने सभी महिलाओं से स्वस्थ एवं संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा कम ईंधन और जीरो ऑयल रेसिपी को अपनाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संदेश को घर-घर तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक परिवारों को स्वस्थ एवं संतुलित भोजन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

 

Tags: Jatinder Pal Malhotra , Jitender Pal Malhotra , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD