Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

चुनाव मशीनरी राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए पूरी तरह तैयार : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी 117 विधानसभा क्षेत्रों के ए.डी.ई.ओ., ई.आर.ओ., ए.ई.आर.ओ., चुनाव तहसीलदार और तकनीकी स्टाफ के लिए आयोजित तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न : सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा

Anindita Mitra, Punjab Chief Electoral Officer, Election Commission of India, ECI, Special Intensive Revision, SIR
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 09:31 IST

मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने आज बुधवार यहां कहा कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए मतदाता सूचियों की सटीकता बेहद जरूरी है। वह भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार कार्यालय मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब द्वारा राज्य में 25 जून 2026 से शुरू होने वाली एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 संबंधी घर-घर गणना के बारे में राज्य के 117 विधानसभा क्षेत्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए तीन-दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं।

8 जून से 10 जून 2026 तक आयोजित किए गए इस राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 23 जिलों के 117 विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 650 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें अतिरिक्त डिप्टी चुनाव अधिकारी (ए.डी.ई.ओ.), इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.), असिस्टेंट इलेक्टर रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), चुनाव तहसीलदार, डिस्ट्रिक्ट मास्टर लेवल ट्रेनर (डी.एम.एल.टी.) और तकनीकी स्टाफ शामिल था।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के पूर्ण होने के साथ ही राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन करवाने के लिए चुनाव मशीनरी पूरी तरह तैयार है।  उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. (विशेष सुधार) 2026 के दौरान पूरी समर्पित भावना के साथ भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर बोलते हुए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा ने बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है, जहां प्री-एस.आई.आर. के दौरान 85 प्रतिशत से अधिक प्री-मैपिंग हुई है। उन्होंने बताया कि 11 जून, 2026 से 24 जून, 2026 तक पंजाब राज्य के सभी जिलों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) संबंधी बी.एल.ओ. और बी.एल.ए. को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस अवसर पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम संबंधी शंकाओं को दूर करने के लिए सी.ई.ओ. अनिंदिता मित्रा द्वारा प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए गए तथा आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा आई.टी. मॉड्यूल्स (IT Modules) संबंधी प्रतिभागियों को विशेष प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आई.टी. विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न आई.टी. मॉड्यूल संबंधी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि इन्हें स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के दौरान सही तरीके से लागू किया जा सके।

 

Tags: Anindita Mitra , Punjab Chief Electoral Officer , Election Commission of India , ECI , Special Intensive Revision , SIR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD