Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

मुख्यमंत्री विजय ने दी निर्देशक भारतीराजा को श्रद्धांजलि, सितारों ने नम आंखों से किया याद

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चेन्नई , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:34 IST

तमिल सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मशहूर निर्देशक भारतीराजा का निधन हो गया है। इस खबर के बाद से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। भारतीराजा के निधन के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई के नीलांगराई स्थित उनके आवास पहुंचकर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना भी दी।

मुख्यमंत्री विजय ने 'एक्स' पर भी एक भावुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ''तमिल सिनेमा के महान निर्देशक भारतीराजा के निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख और पीड़ा हुई है। भारतीराजा ने अपनी फिल्मों के जरिए ग्रामीण जीवन और संस्कृति को जिस सच्चाई और भावनात्मक गहराई के साथ प्रस्तुत किया, उसने उन्हें फिल्म जगत में एक अलग और विशेष स्थान दिलाया।

उनकी फिल्में समाज और लोगों की वास्तविक जिंदगी को सामने लाने का माध्यम थीं।'' अपने पोस्ट में विजय ने आगे कहा, ''भारतीराजा को सिनेमा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया था। उन्होंने कई पीढ़ियों के कलाकारों और तकनीशियनों को आगे बढ़ने का मौका दिया।

उनके द्वारा खोजी गई प्रतिभाएं आज भी फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।'' विजय ने अपने पोस्ट में निर्देशक के परिवार, दोस्तों, फिल्म जगत से जुड़े लोगों और उनके लाखों प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने आगे घोषणा की कि भारतीराजा की अंतिम यात्रा पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकाली जाएगी।

भारतीराजा के निधन पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया। इस कड़ी में अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ''भारतीराजा सही मायनों में भारतीय सिनेमा के दिग्गज थे। उन्होंने तमिल सिनेमा के एक पूरे दौर को अपनी कालजयी फिल्मों के जरिए परिभाषित किया। उनका जाना ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

आने वाली कई पीढ़ियां उनके काम और उनकी विरासत से प्रेरणा लेती रहेंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'' अभिनेत्री रेवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''अगर मैं आज अभिनेत्री के रूप में पहचानी जाती हूं, तो इसके पीछे भारतीराजा का बड़ा योगदान है। वह हमेशा यादों पर रहेंगे।'' अभिनेता शांतनु भाग्यराज ने भी अपने पोस्ट में लिखा, ''भारतीराजा वह शख्स थे जिन्होंने तमिल मिट्टी की खुशबू और उसकी आत्मा को हमेशा के लिए बड़े पर्दे पर अमर कर दिया।

सिनेमा को नई सोच देने वाला यह महान व्यक्ति अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा बनाई गई राह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।'' संगीतकार और अभिनेता जी वी प्रकाश कुमार ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा, ''भारतीराजा उन लोगों में से थे जिन्होंने सिनेमा की दिशा बदल दी। उनके निधन की खबर सुनकर बेहद दुख हुआ। भारतीराजा केवल एक निर्देशक नहीं थे, बल्कि ऐसे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने कई फिल्मकारों को सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी।''

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD