Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुद्वारा साहिब में करवाई धन्यवाद अरदास

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab, Vineet Joshi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 17:45 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश की सेवा करते हुए 12 वर्षों का सफल कार्यकाल पूरा होने के ऐतिहासिक अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु चरणों में धन्यवाद स्वरूप अरदास करवाई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, देश, पंजाब और भारतीय जनता पार्टी की चढ़दी कला एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में हाईवे, एक्सप्रेस-वे और हवाई अड्डों का व्यापक नेटवर्क विकसित किया गया है। 

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण के साथ-साथ ‘वंदे भारत’ जैसी अत्याधुनिक और तेज गति वाली ट्रेनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में दुनिया का अग्रणी देश बन चुका है। गांव-गांव तक इंटरनेट और डिजिटल सेवाएं पहुंचाकर आम लोगों का जीवन अधिक सुविधाजनक बनाया गया है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण करवाया, लंगर को जीएसटी से मुक्त किया तथा 1984 के सिख नरसंहार से जुड़े बंद मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। इसके परिणामस्वरूप कई प्रमुख दोषियों को सजा मिली। 

इसके अतिरिक्त पीड़ित परिवारों को 5 - 5 लाख रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत को नमन करते हुए प्रत्येक वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व देश और विदेश में सरकारी स्तर पर अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त हुआ है।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई गई है, सीमाओं को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाया गया है तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प के तहत रक्षा क्षेत्र में देश के भीतर ही आधुनिक उपकरण और हथियार तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है और देश विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर चुका है।

अंत में केवल सिंह ढिल्लों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में भारत विकास के नए मानदंड स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंजाब भी विकास, सुशासन और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ेगा तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab , Vineet Joshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD