Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव

 

'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

Ajay Devgn, Dhamaal 4, Dhamaal 4 Poster, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 16:11 IST

लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने बुधवार को फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 'धमाल' फ्रैंचाइजी की यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी-मजाक से भरपूर फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन भी नजर आएंगे। इंद्र कुमार के निर्देशन में बन रही 'धमाल 4' में फ्रैंचाइजी का सिग्नेचर अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें स्लैपस्टिक ह्यूमर, खजाने की खोज और जबरदस्त कॉमेडी वाले हालात शामिल होंगे।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज, देवगन फिल्म्स के सहयोग से टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले बनी फिल्म 'धमाल 4' प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। इस फिल्म को अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

हालांकि, पहले फिल्म ईद के अवसर पर ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने कुछ वजह से इसकी रिलीज में बदलाव किया है, जिसका कारण फैंस यश अभिनीत 'टॉक्सिक' बता रहे थे। धमाल फ्रैंचाइजी की शुरुआत साल 2007 में हुई थी और इसका निर्देशन इंद्र कुमार ने ही किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी जैसे सितारे थे।

यह फिल्म इतनी सफल रही थी कि इसका पूरा यूनिवर्स बन गया। इसके बाद 'डबल धमाल' (2011) और 'टोटल धमाल' (2019) रिलीज हुईं। तीनों फ्रेंचाइजी को दर्शकों की तरफ से भरपूर प्यार मिला था। अब देखना होगा कि धमाल 4 को दर्शक कितना प्यार देते हैं।

 

Tags: Ajay Devgn , Dhamaal 4 , Dhamaal 4 Poster , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD