Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत

 

नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर तमिलनाडु के सीएम विजय ने प्रग्गनानंदा को 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चेन्नई , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 15:14 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप का खिताब जीतने पर आर. प्रग्गनानंदा को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने प्रग्गनानंदा को तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण (एसडीएटी) की तरफ से 50 लाख का चेक दिया। प्रग्गनानंदा नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

यह कार्यक्रम चेन्नई स्थित सचिवालय में आयोजित किया गया था। इस दौरान प्रग्गनानंदा ने जीती हुई ट्रॉफी भी मुख्यमंत्री को दिखाई। मुख्यमंत्री ने उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।

इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है। इसी योजना के तहत प्रग्गनानंदा को पहले से ही एसडीएटी की एलीट स्कीम के अंतर्गत सालाना 30 लाख रुपये की मदद मिल रही है।

यह स्कीम खासतौर पर उन खिलाड़ियों के लिए है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम मानती है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को सही दिशा देना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

इसके साथ ही खेलों में निष्पक्षता और नैतिक मूल्यों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'होम ऑफ चेस' अकादमी की शुरुआत की गई है। इस अकादमी में खिलाड़ियों को आधुनिक ट्रेनिंग, मेंटल कंडीशनिंग, रणनीतिक तैयारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव दिया जाएगा।

यहां तकनीक और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की मदद से खिलाड़ियों की क्षमता को और बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री आधव अर्जुन, सडीएटी के मेंबर सेक्रेटरी जे. मेघनाथ रेड्डी (आईएएस), प्रग्गनानंदा के माता-पिता और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रग्गनानंदा ने शुक्रवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप के खिताब को जीतकर इतिहास रचा।

उन्होंने क्लासिकल चेस इवेंट के 10वें राउंड में विंसेंट कीमर को हराकर खिताब को अपने नाम किया। छठे राउंड के बाद प्रग्गनानंदा सबसे निचले पायदान पर चल रहे थे, लेकिन उन्होंने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए अगले चारों मैच जीते। वह 2021 के बाद लगातार चार मैच जीतने वाले मैग्रस कार्लसन के बाद सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने।

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD