Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले?

Sports News, Football, FIFA World Cup, FIFA World Cup 2026
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 16:59 IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून (भारतीय समय के अनुसार) को होगी, जिसमें पहली बार 48 टीमों के बीच कुल 104 मैच खेले जाएंगे। इस विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से मैक्सिको, कनाडा और अमेरिका करेंगे। इस नए फॉर्मेट में चार-चार टीमों के 12 ग्रुप होंगे। प्रत्येक ग्रुप की टॉप दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ 8 सबसे अच्छी टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी, जिससे पारंपरिक 'राउंड ऑफ 16' से पहले एक नया 'राउंड ऑफ 32' बनेगा। 

28 जून को ग्रुप स्टेज खत्म होगा, जिसके बाद 29 जून से 4 जुलाई तक 'राउंड ऑफ 32' खेला जाएगा। 'राउंड ऑफ 16' 4 से 8 जुलाई के बीच होगा। क्वार्टर फाइनल 10 से 12 जुलाई तक खेले जाएंगे। दो सेमीफाइनल मैच क्रमशः 15 और 16 जुलाई को होंगे। तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ 19 जुलाई को मियामी में खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 20 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में होगा। भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहा है, लेकिन अब तक के सबसे बड़े फीफा वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला रहा है।

किस ग्रुप में कौन-कौन देश :

ग्रुप ए : मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, चेकिया।

ग्रुप बी : कनाडा, स्विट्जरलैंड, कतर, बोस्निया और हर्जेगोविना।

ग्रुप सी : ब्राजील, मोरक्को, स्कॉटलैंड, हैती।

ग्रुप डी : यूएसए, पराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की।

ग्रुप ई : जर्मनी, इक्वाडोर, आइवरी कोस्ट, कुराकाओ।

ग्रुप एफ : नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया।

ग्रुप जी : बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड।

ग्रुप एच : स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, केप वर्डे।

ग्रुप आई : फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक।

ग्रुप जे : अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया, जॉर्डन।

ग्रुप के : पुर्तगाल, कोलंबिया, कांगो, उज्बेकिस्तान।

ग्रुप एल : इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा।

भारत में कहां देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव टेलीकास्ट?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 टेलीविजन पर नए लॉन्च हुए यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट होगा। चार चैनल—यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 (हिंदी), यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 एचडी (हिंदी), यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 (इंग्लिश), और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 एचडी (इंग्लिश) इन मुकाबलों का प्रसारण करेंगे।

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में फुटबॉल फैंस 'जी5' ऐप पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

 

Tags: Sports News , Football , FIFA World Cup , FIFA World Cup 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD