Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर बिरला मंदिर में विशेष पूजा, जे.पी. नड्डा बोले-स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने वाला ऐतिहासिक दिन हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त कराने की साजिश कांग्रेस नेताओं ने रची : मोहन यादव पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूरे पर देशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, नेताओं ने की दीर्घायु की कामना भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी तनाव और बेचैनी से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद शून्य मुद्रा, कानों की परेशानी से भी मिलती है राहत

 

सुरिंदर कुमार चौधरी ने की मोहर्रम की तैयारियों की समीक्षा

Surinder Kumar Choudhary, Jammu and Kashmir National Conference, National Conference, Srinagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

श्रीनगर , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 13:21 IST

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने मोहर्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि अब तक मोहर्रम की तैयारियों के क्रम में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं और कहां पर किस तरह की विसंगतियां हैं। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि मोहर्रम के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई दिक्कत नहीं हो।

किसी को भी पानी या साफ-सफाई सहित अन्य चीजों की दिक्कत नहीं हो। इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए आज हम यहां पर आए और पूरी तैयारियों की समीक्षा की, क्योंकि हम व्यक्तिगत स्तर पर यही चाहते हैं कि किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसे हम अपनी सफलता समझेंगे। इसके अलावा, उन्होंने जोजिला सुरंग को लेकर भी अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि अभी कई काम वहां पर शेष हैं, जिन्हें पूरा करना है। जल्द ही वो सभी काम पूरे हो जाएंगे। जब इस सुरंग का काम पूरा हो जाएगा, तो इससे आम लोगों को आसानी होगी। सर्दी के मौसम में जो लोग लद्दाख जा सकते हैं, वो जा सकते हैं। इसके अलावा, पूरे देश से जो पर्यटक आ रहे हैं, उन्हें भी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, यह कहा जा सकता है कि इसमें हमें आगामी दिनों में व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा।

इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देना चाहूंगा। मैं सीएम उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इन्हीं के प्रयासों की वजह से यह पूरा हुआ है। हमें पूरा भरोसा है कि आगामी दिनों में मुगल टनल का भी काम पूरा हो जाएगा। इस संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित हो चुकी है और मौजूदा समय में उसी के अनुरूप पूरा काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस टनल के निर्माण से जम्मू-कश्मीर की सीमा में भी लोगों को सफर करने में आसानी होगी। पहले लोगों को लंबा वक्त लगता था। लेकिन, अब कम समय लगेगा। लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों से निजात मिलेगी। इससे आगामी दिनों में लद्दाख के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा। आमतौर पर विकास होने से लोगों को फायदा ही पहुंचता है। उन्हें विभिन्न प्रकार के लाभ ही मिलते हैं।

 

Tags: Surinder Kumar Choudhary , Jammu and Kashmir National Conference , National Conference , Srinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD