Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

सीएम विजय ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ की शुरुआत की

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Chennai, Tamil Nadu
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चेन्नई , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 13:17 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष पुलिस इकाई ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों का दुरुपयोग महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अधिकांश अपराधों की मुख्य वजह है।

एग्मोर स्थित राजारथिनम स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की बढ़ती समस्या ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराधों में बड़ी भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले लगभग सभी अपराधों के पीछे ड्रग्स का दुरुपयोग एक प्रमुख कारण है। वर्षों तक इस समस्या की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह गहराई तक फैल गई। यदि हमें सुरक्षित समाज बनाना है तो सबसे पहले इस जड़ को समाप्त करना होगा।” उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस त्वरित जांच, समय पर चार्जशीट दाखिल करने और दोषियों के खिलाफ प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करेगी। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून लागू करते समय निष्पक्षता बरती जाए और किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गलत तरीके से फंसाया न जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ के गठन और संचालन के लिए राज्य सरकार ने 354 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अपराधों को पहले ही रोकना है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 10 मई को विजय द्वारा किए गए प्रमुख वादों में इस विशेष टास्क फोर्स का गठन शामिल था। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए समर्पित विशेष इकाई के गठन संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

सरकार ने इस टास्क फोर्स की कमान आईजी के. भवानीश्वरी को सौंपी है। यूनिट के लिए विशेष वर्दी और अलग प्रतीक चिह्न भी तैयार किया गया है। इसमें पुलिस अधीक्षक (एसपी), उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), निरीक्षक और सहायक निरीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दूसरे चरण में इस टास्क फोर्स में 2,500 अतिरिक्त पद सृजित किए जाएंगे, जिससे राज्यभर में इसकी मौजूदगी और प्रभावशीलता बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि ‘सिंगप्पेन टास्क फोर्स’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ अपराधों को होने से पहले रोकना और तमिलनाडु में महिलाओं एवं बच्चों के लिए अधिक सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Chennai , Tamil Nadu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD