Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोहाली में परिवारवाद को बढ़ावा देकर ‘आप’ ने अपने दोहरे मापदंडों को किया उजागर : बलबीर सिंह सिद्धू

कहा, करोड़पति विधायक के बेटे को मेयर बनाकर आम लोगों के साथ किया गया विश्वासघात

Balbir Singh Sidhu, Congress, Punjab Congress, SAS Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 09:52 IST

मोहाली नगर निगम के मेयर चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी द्वारा लिए गए फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि ‘आप’ ने मोहाली में परिवारवाद को बढ़ावा देकर अपने दोहरे मापदंडों को उजागर कर दिया है और उन सिद्धांतों को त्याग दिया है जिनका वह कभी दावा किया करती थी।

आज यहां जारी एक बयान में श्री सिद्धू ने कहा कि ‘आप’ हमेशा साधारण परिवारों से आने वाले स्वयंसेवकों को राजनीतिक पद देने के बड़े-बड़े दावे करती रही है। लेकिन मोहाली में करोड़पति कारोबारी और विधायक कुलवंत सिंह के पुत्र सरबजीत सिंह समाना को मेयर बनाकर पार्टी ने साबित कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में भारी अंतर है।

उन्होंने कहा कि मेयर के चयन के समय पार्टी ने अपने सबसे वरिष्ठ पार्षद सुखदेव सिंह पटवारी और वरिष्ठ प्रदेश नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया जैसे अनुभवी चेहरों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा कि “एक परिवार, एक पद” का नारा देने वाली ‘आप’ ने मोहाली में खुलेआम परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। अब एक ही परिवार के पास विधायक और मेयर जैसे दो महत्वपूर्ण राजनीतिक पद हैं, जो साधारण परिवारों से आने वाले पार्षदों और आम जनता के साथ सीधा विश्वासघात है।

बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले अन्य राजनीतिक दलों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने के आरोप लगाते थे और अक्सर उन पर भी यह आरोप लगाते रहे कि उन्होंने अपने भाई को मेयर बनाया था। लेकिन आज उनकी तथाकथित बदलाव वाली पार्टी ने आम कार्यकर्ताओं के अधिकारों को कुचलते हुए अपने ही विधायक के बेटे को मेयर बना दिया है।

कांग्रेसी नेता ने ‘आप’ की महिला विरोधी मानसिकता पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम के तीनों प्रमुख पद—मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर—सिर्फ पुरुषों को देकर महिलाओं को पूरी तरह हाशिये पर धकेल दिया गया है। मोहाली चुनावों में महिलाओं की बराबर भागीदारी होने के बावजूद किसी भी महिला पार्षद को कोई पद न देना महिलाओं के प्रति ‘आप’ की भेदभावपूर्ण सोच को उजागर करता है।

अपने बयान के अंत में पूर्व मंत्री ने कहा कि मोहाली के जागरूक और समझदार लोग ‘आप’ के इस तानाशाहीपूर्ण फैसले और धनाढ्यों को प्राथमिकता देने वाली नीति को भली-भांति समझ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता परिवारवाद और इस विश्वासघात का मुंहतोड़ जवाब देगी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Congress , Punjab Congress , SAS Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD