Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

मोदी सरकार के 12 वर्षों में कालाबाजारी, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम हुआ : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Hamirpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हमीरपुर , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 13:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इन वर्षों में उनके नेतृत्व में कालाबाजारी, हेराफेरी और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम हुआ। हमीरपुर में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 12 सालों में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले 12 सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने गवर्नेंस और जन-कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

देश की वैश्विक प्रतिष्ठा मजबूत हुई है और भारत के नेतृत्व को दुनिया भर में नई पहचान और नई ऊंचाइयां मिली हैं। इन वर्षों में भारत की सीमाएं अधिक सुरक्षित हुई हैं और सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ा है। इस दौरान 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, जो उन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को दर्शाता है, जिन्होंने गरीबों का जीवन बदल दिया है।

विगत 12 वर्षों में मोदी सरकार ने जहां एक तरफ किसानों का चहुमुखी कल्याण किया, तो वहीं दूसरी तरफ सेना का आधुनिकीकरण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों का कार्यकाल जनसेवा, पारदर्शी प्रशासन और समावेशी विकास की एक सशक्त मिसाल बनकर सामने आया है। विगत 12 वर्षों में देश ने आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है तथा आम नागरिकों का शासन व्यवस्था पर विश्वास लगातार मजबूत हुआ है।

बीते एक दशक से अधिक समय में केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और जवाबदेह शासन की नई कार्यसंस्कृति स्थापित की है। सुशासन और विकास को प्राथमिकता दिए जाने का ही परिणाम है कि जनता का भरोसा सरकार पर लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 95 करोड़ की जनता किसी न किसी सरकारी लाभ की योजनाओं से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी हुई है।

डीबीटी के माध्यम से बिना किसी भ्रष्टाचार के सीधा लाभ उनके बैंक खाते में पहुंचाने का काम सरकार कर रही है। सरकार के 12 वर्षों में, भारत ने एक सदी के बराबर विकास किया है। इस नजरिए से, 2047 तक 'विकसित भारत' और एक उज्ज्वल भविष्य का विजन साफ दिखाई देता है। उन्होंने आगे कहा कि 'अंत्योदय' की भावना से प्रेरित होकर, मोदी सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए काम किया है।

गरीबों को 3.5 करोड़ से ज्यादा पक्के घर देना, जन-धन योजना के जरिए लाखों लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ना, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपए तक की मुफ्त स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना, पीएम-किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों की मदद करना, महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए भ्रष्टाचार व बिचौलियों को खत्म करना, ये उपलब्धियां दिखाती हैं कि मोदी सरकार ने सिर्फ बदलाव का वादा ही नहीं किया, बल्कि उसे करके भी दिखाया है।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Hamirpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD