Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल पीठासीन अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को किया सम्मानित

 Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor, Om Birla, Harvinder Kalyan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 11:52 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज हरियाणा के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में द्वितीय कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन ज़ोन-II नॉर्थ ज़ोन कॉन्फ्रेंस में शामिल होने देशभर से आए पीठासीन अधिकारियों एवं विशिष्ट प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। हरियाणा विधानसभा द्वारा 8 से 10 जून, 2026 तक चंडीगढ़ में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के प्रमुख संसदीय नेता, विधायक एवं विधानमंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

सम्मेलन का उद्देश्य संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करना, विधायी एवं संसदीय कार्यप्रणाली से जुड़ी श्रेष्ठ परंपराओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना तथा शासन एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के संकल्प के अनुरूप सभी प्रतिनिधियों लोक भवन तक इलेक्ट्रिक बस के माध्यम से यात्रा कर पहुंचे। 

यह पहल कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। राज्यपाल द्वारा सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष श्री रथीन्द्र बोस, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवां, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया तथा जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष श्री अब्दुल रहीम राथर सहित विभिन्न राज्य विधानसभाओं के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पीठासीन अधिकारी शामिल थे।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश तथा हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने लोक भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष, हरियाणा के मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी, हरियाणा के संसदीय कार्य मंत्री श्री महिपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण पंवार सहित सीपीए इंडिया रीजन ज़ोन-II की पांच विधानसभाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, विधायक एवं विधान परिषद सदस्यों ने भी भाग लिया।

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor , Om Birla , Harvinder Kalyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD