Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

भावुक दिलजीत दोसांझ, बोले- 'यह एनर्जी मेरी नहीं, माइकल जैक्सन और चमकीला जैसे दिग्गजों की देन है'

Diljit Dosanjh, Music, Singer, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 15:13 IST

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपने खास अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, दिलरजीत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह कहते दिख रहे है कि आज वह जिस मंच पर खड़े हैं और जो एनर्जी को महसूस कर रहे हैं, वह उनके दिग्गजों की देन है। उनका यह वीडियो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में परफॉर्मेंस से पहले का है।

वीडियो में दिलजीत कहते हैं, "यह एनर्जी सिर्फ मेरी नहीं है; यह उन कलाकारों से आई है, जिन्होंने पंजाबी संगीत को दुनिया तक पहुंचाने की शुरुआत की थी।" अपने वीडियो में दिलजीत ने कई महान कलाकारों के नाम लिए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ''यह एनर्जी माइकल जैक्सन, अमर सिंह चमकीला, लाला चंद यमला जट्ट, गुरदास मान, सुरिंदर शिंदा, कुलदीप मानक और मोहम्मद सदीक जैसे दिग्गजों की देन है।

इन सभी कलाकारों ने कड़ी मेहनत की और पंजाबी संगीत को एक पहचान दी, जिसकी वजह से हम जैसे कलाकार इस मुकाम तक पहुंच पा रहे हैं। अगर ये कलाकार शुरुआत नहीं करते, तो आज यह सफलता संभव नहीं होती।'' वीडियो में दिलजीत स्टेज पर अपने मशहूर गाने 'पहले ललकारे' को गाते दिख रहे हैं, जो उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का है।

स्टेज पर दिलजीत कहते है, ''आज हर वह कलाकार मेरे साथ है जिसने पंजाबी संगीत के लिए मेहनत की है। लाला चंद यमला जट्ट यहां है, कुलदीप मानक यहां है, मोहम्मद सदीक यहां है और चमकीला भी मैडिसन स्क्वायर गार्डेन में यहां है। मैं इस समय खुद को अकेला नहीं मानता।'' दिलजीत दोसांझ सिर्फ म्यूजिक ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी सक्रिय हैं।

वह जल्द ही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आने वाले हैं। यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Music , Singer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD