Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

2029 के चुनाव की तैयारी में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें : नितिन नवीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Ranchi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

रांची , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:29 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड भाजपा के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को वर्ष 2029 के चुनावी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में जुट जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए भाजपा का संगठन जमीनी स्तर तक सशक्त होना जरूरी है।

नितिन नवीन ने अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान संगठनात्मक टीम का गठन 2029 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर किया गया है और यही टीम आगामी चुनावों का नेतृत्व करेगी।

पिछले चुनावों के अनुभवों से सीख लेते हुए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी शुरू करनी होगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा झारखंड का गढ़ थी, है और रहेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए मंडल स्तर तक मोर्चों का गठन पूरा करने, प्रत्येक मंडल में सक्रिय कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करने तथा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक नियमित बैठकों के आयोजन का निर्देश दिया।

उन्होंने वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक संगठन से जोड़ने तथा पार्टी हित को सर्वोपरि रखने पर भी जोर दिया। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे गंभीरता से लेने और बूथ स्तर तक इसकी नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने विचार परिवार के संगठनों के साथ समन्वय बढ़ाने और नियमित प्रवास के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए उत्साह और ऊर्जा के साथ संगठन विस्तार में जुटने का आह्वान किया। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की जेएमएम-कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के मुद्दे उठाए।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से स्थानीय जनमुद्दों को लेकर आंदोलन करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि नितिन नवीन का राजनीतिक सफर भाजपा की कार्यकर्ता-आधारित संस्कृति का उदाहरण है। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा।

बैठक में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने प्रदेश में चल रहे संगठनात्मक अभियानों, बूथ सशक्तिकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और आगामी गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD