Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

लखनऊ की बदलती तस्वीर का राजनाथ ने दिया ब्योरा, बोले- विकास, सुरक्षा और नवाचार का संगम बना शहर

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Lucknow
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लखनऊ , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:28 IST

केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा है कि पिछले एक दशक में लखनऊ ने आधारभूत ढांचे, रक्षा उत्पादन, अनुसंधान और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि कभी ट्रैफिक जाम से जूझने वाला लखनऊ आज रिंग रोड, एक्सप्रेस-वे, मेट्रो और रक्षा परियोजनाओं के दम पर नई पहचान गढ़ रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और युवाओं की नवाचार क्षमता को भी भारत की नई ताकत बताया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में सांसद बनने के बाद शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम थी।

इसे दूर करने के लिए रिंग रोड परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई, जिसका लाभ आज लाखों शहरवासियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार आया है और शहर की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ अब रक्षा उत्पादन और अनुसंधान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है।

ब्रह्मोस मिसाइल परियोजना समेत कई रक्षा इकाइयों को बढ़ावा दिया गया है। डीआरडीओ की प्रयोगशालाओं के विस्तार से युवाओं के लिए शोध, तकनीक और नवाचार के नए अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अधिकांश रक्षा उपकरण अब देश में ही तैयार किए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। राज्य में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे विकसित हो चुके हैं, जबकि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी जल्द शुरू होने जा रही हैं।

इसके अलावा लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर सहित कई आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में करीब दो लाख स्टार्टअप सक्रिय हैं और यूनिकॉर्न कंपनियां भारत की नई आर्थिक शक्ति का प्रतीक बनकर उभरी हैं। युवाओं की प्रतिभा और नवाचार क्षमता देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय संकटों के बावजूद भारत मजबूत स्थिति में खड़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है और भारत का मस्तक किसी भी परिस्थिति में झुकने नहीं दिया जाएगा। प्रबुद्धजनों ने रखे विकास के नए सुझाव संवाद के दौरान प्रबुद्धजनों ने आलमबाग स्थित अवध अंडरपास के निर्माण के लिए आभार जताते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी राहत मिली है।

साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों तक मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की मांग भी उठाई गई। सिख समाज के प्रतिनिधियों ने लखनऊ से अमृतसर के लिए सीधी हवाई सेवा अथवा वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की मांग की। इसके अलावा धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए स्थायी सांस्कृतिक केंद्र अथवा सभास्थल विकसित किए जाने का सुझाव भी दिया गया।

कार्यक्रम में हरित विकास, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को और गति देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। वहीं अधिवक्ताओं के हित में लिए गए विभिन्न निर्णयों की भी सराहना की गई।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Lucknow

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD