Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

'गेंद को टर्न कराना मेरी ताकत, सही जगह पर गेंदबाजी से मिली सफलता' : मानव सुथार

Manav Suthar, Sports News, Cricket, New Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 13:22 IST

महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में रविवार को तीन विकेट लेकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने कहा कि अपनी ताकत पर भरोसा रखने और लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करने से उन्हें टेस्ट में असर डालने में मदद मिली।

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद सुथार ने अपनी गेंदबाजी पर कहा कि उनकी योजना सीधी थी। वह लगातार सही जगहों पर गेंदबाजी करते हुए पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाना चाहते थे। उन्होंने कहा, "स्पेल के दौरान मेरा ध्यान सही जगहों पर गेंदबाजी करने और अपनी ताकत पर भरोसा करने पर था। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मेरी कोशिश सही जगहों पर गेंदबाजी करने और जितनी हो सके उतनी लगातार सही लेंथ पर गेंद डालने की थी।"

अपनी खूबियों के सवाल पर सुथार ने कहा, "विकेट से कुछ मदद मिल रही थी, और मेरी ताकत गेंद को टर्न कराना है। इसलिए मेरा मकसद ज्यादा से ज्यादा टर्न हासिल करना था क्योंकि पिच से मदद मिल रही थी। साथ ही, मैं अच्छी जगहों पर गेंदबाजी करना और लगातार सही लेंथ पर गेंद डालना चाहता था, क्योंकि वहीं से मदद मिल रही थी।

मेरा पूरा ध्यान इसी पर था।" सुथार ने अपनी सफलता का श्रेय कप्तान गिल को देते हुए कहा कि उनका मेरे खेल को समझना मेरे काम आया। बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "हम साथ खेले हैं, इसलिए वह मेरी ताकत और मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह समझते हैं। उसी के आधार पर, वह मुझे फील्ड प्लेसमेंट, मैच की स्थितियों और मुझे किस लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए, इस बारे में गाइड करते हैं।"

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे सुथार को गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। सुथार ने पहले ही टेस्ट में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से प्रभावित किया। बल्लेबाजी के दौरान 8वें नंबर पर उतरते हुए सुथार ने 41 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में 15.5 ओवर में 7 मेडन फेंकते हुए मात्र 21 रन देकर 3 विकेट ले चुके हैं।

सुथार के ऑलराउंड प्रदर्शन की पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी तारीफ की है। रविवार को टेस्ट का दूसरा दिन था। दिन की समाप्ति के समय अफगानिस्तान 113 रन पर अपने 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 564 रन बनाकर घोषित की है। 

 

Tags: Manav Suthar , Sports News , Cricket , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD