Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Shreyas Iyer, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 13:07 IST

सूर्यकुमार यादव के बजाय अब श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टी20 टीम के नए कप्तान होंगे। सूर्या ने नए कप्तान की नियुक्त स्वागत करते हुए कहा कि वह मुंबई के लिए लंबे समय से उनके साथी रहे खिलाड़ी के लिए 'बहुत, बहुत, बहुत खुश' हैं, उन्होंने इसे मुंबई क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण बताया। श्रेयस ने कप्तान के तौर पर सूर्या की जगह ली है, जिसके कुछ घंटों बाद, शनिवार को टी20 मुंबई लीग के एक मैच में सूर्यकुमार की मुलाकात भारत के नवनियुक्त कप्तान से हुई।

इस मैच में सूर्यकुमार 'ट्रायम्फ नाइट्स एमएनई' की कप्तानी कर रहे थे, जबकि श्रेयस 'सोबो मुंबई फाल्कन्स' टीम में 'इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट' के तौर पर शामिल थे। मुकाबला शुरू होने से पहले मुंबई के इन दोनों दिग्गजों ने गर्मजोशी से गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। टॉस के समय सूर्यकुमार ने भारतीय पुरुष टी20 क्रिकेट टीम की कमान संभालने पर श्रेयस को बधाई देते हुए कहा, "जैसा कि आपने कहा, बहुत कुछ हो रहा है, लेकिन जाहिर है कि मैं श्रेयस के लिए बहुत, बहुत, बहुत खुश हूं, क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करने का मौका मिल रहा है।

हमने बॉम्बे में साथ मिलकर काफी क्रिकेट खेला है। मुझे जो सबसे महत्वपूर्ण बात लगी, वह यह है कि मुंबई के लगातार तीन कप्तान भारत के लिए टी20 टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का क्षण है और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए।" बीसीसीआई द्वारा भारत के टी20 सेटअप में बड़े बदलावों की घोषणा किए जाने के बाद, श्रेयस की नियुक्ति पर सूर्यकुमार की यह पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया थी।

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने माना था कि सूर्यकुमार को कप्तानी से हटाना एक कठिन निर्णय था, खासकर तब जब उन्होंने इस साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था। हालांकि, चयनकर्ताओं ने अगले वर्ल्ड कप चक्र को ध्यान में रखते हुए नेतृत्व की एक नई दिशा चुनी, जिसमें श्रेयस की मजबूत नेतृत्व क्षमता और सभी फॉर्मेट में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को आधार बनाया गया।

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Shreyas Iyer , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD