Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम इंडिया के लिए सूर्यकुमार यादव का संदेश

Suryakumar Yadav, Sports News, Cricket, Shreyas Iyer, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 13:01 IST

भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव ने टी20 कप्तानी से हटाए जाने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने नेशनल टीम को शुभकामनाएं देते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को पहली बार इंटरनेशनल टीम में चुने जाने पर बधाई दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के अलावा, एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया।

आगामी दौरे से बाहर होने के बाद सूर्या ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में भारतीय टीम की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "इस बेहद प्रतिभाशाली ग्रुप को आने वाली चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं।" भारतीय टीम के चयन के बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सूर्यकुमार को कप्तान के पद से हटाने के फैसले को मुश्किल बताया, जिन्होंने इसी साल की शुरुआत में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जिताया था।

अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "सूर्या के मामले में, जाहिर है, यह एक मुश्किल फैसला था, क्योंकि उन्होंने अभी-अभी वर्ल्ड कप जीता था। जिस खिलाड़ी ने आपको वर्ल्ड कप जिताया हो, उसे बदलने का फैसला आसान नहीं होता।" सूर्यकुमार की हालिया फॉर्म ने सभी को निराश किया है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का टी20 वर्ल्ड कप अभियान खराब रहा था, जिसके बाद आईपीएल 2026 की 13 पारियों में वह 270 रन ही बना सके।

सूर्यकुमार ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की भी तारीफ की। वैभव आईपीएल 2026 में सर्वाधिक 776 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ वैभव टूर्नामेंट के 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' खिलाड़ी रहे, जिसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार ने लिखा, "आपने इसे अपनी मेहनत से हासिल किया है। आपके सफर को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

 

Tags: Suryakumar Yadav , Sports News , Cricket , Shreyas Iyer , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD