Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा

 

शीतल जुनेजा ने पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की बैठक में अमृतसर एवं तरनतारन के व्यापारियों से जुड़े अहम मुद्दे उठाए

किराया वृद्धि, आई.डी.एच. मार्केट, राम बाग अग्निकांड, फिश मार्केट विवाद और होटलों के नियमितीकरण संबंधी मांगें रखीं

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Harjot Singh Bains, Sheetal Juneja
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 10:16 IST

गत दिवस पंजाब भवन, चंडीगढ़ में पंजाब राज्य व्यापारी आयोग की बैठक आयोग के अध्यक्ष एवं पंजाब के वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में स्थानीय निकाय मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस, वाइस चेयरमैन अनिल ठाकुर, डी.जी.पी. (कानून एवं व्यवस्था) पी.के. सिन्हा, सचिव कराधान अजीत बालाजी जोशी, सचिव एच.एस. बराड़, सचिव संदीप गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के सदस्य एवं माझा जोन प्रभारी श्री शीतल जुनेजा ने अमृतसर और तरनतारन जिलों के व्यापारियों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने लगभग 1200 से 1400 दुकानों के किराये में की गई वृद्धि के मामले का समाधान करने, आई.डी.एच. मार्केट की दुकानों की म्यूटेशन करवाने तथा राम बाग मार्केट में आग की घटना से प्रभावित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने फिश मार्केट से जुड़े विवाद को थोक मछली व्यापारियों के साथ बातचीत के माध्यम से शीघ्र सुलझाने तथा अमृतसर के वॉल्ड सिटी क्षेत्र में संचालित लगभग 800 होटलों को वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत नियमित करने की मांग भी रखी।श्री जुनेजा ने इसके अतिरिक्त पुडा (PUDA) द्वारा कॉलोनाइज़रों पर लगाए जाने वाले ई.डी.एफ. शुल्क को कम करने, प्लॉट धारकों के लिए एन.ओ.सी. जारी करने की प्रक्रिया को सरल बनाने तथा व्यापार को बढ़ावा देने के लिए अमृतसर शहरी, ग्रामीण एवं तरनतारन क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का मुद्दा भी बैठक में उठाया।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित अधिकारियों के साथ इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और व्यापारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Harjot Singh Bains , Sheetal Juneja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD