Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान हर गांव और वार्ड तक पहुंचेगा

नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बैठक, डिफेंस कमेटियों के साथ किया गया विचार-विमर्श

Jeevan Jyot Kaur, Amritsar, AAP Punjab, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 10:07 IST

मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नशा मुक्ति मोर्चा द्वारा मैक्रो से माइक्रो स्तर तक हलका स्तरीय बैठकों की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी के तहत बीती शाम विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान गांवों और वार्डों की डिफेंस कमेटियों के सदस्यों से उनके क्षेत्रों में नशे की वर्तमान स्थिति संबंधी फीडबैक प्राप्त किया गया तथा नशों के खिलाफ चल रही लड़ाई को और अधिक मजबूत बनाने के लिए साझा रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक जीवन ज्योत कौर ने कहा कि नशों के खिलाफ इस लड़ाई में समाज के प्रत्येक वर्ग को अपना योगदान देना होगा। 

उन्होंने कहा कि डिफेंस कमेटियां और स्थानीय प्रतिनिधि इस अभियान की रीढ़ हैं, जो जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने और प्रशासन को सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अमृतसर के मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है और समाज के प्रत्येक वर्ग को इस बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मान सरकार द्वारा नशा मुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं और हमें बढ़-चढ़कर इनका सहयोग करना चाहिए। इस मौके पर नशा मुक्ति मोर्चा के माझा ज़ोन प्रभारी दिक्षित धवन ने कहा कि पंजाब सरकार का यह अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों के लोगों की प्रत्यक्ष भागीदारी से ही नशा मुक्त पंजाब का सपना साकार किया जा सकता है।

बैठक में साहिब सिंह, लक्की कपूर, एस.के. कलेर तथा प्रशासन की ओर से हितेश वीर गुप्ता (नोडल अधिकारी पूर्व एवं आर.टी.ओ. अमृतसर), रविंदर सिंह (ए.सी.पी. पूर्व) और विभिन्न थानों के एस.एच.ओ. उपस्थित थे। इसके अलावा नशा मुक्ति मोर्चा अमृतसर पूर्व के सभी ब्लॉक प्रधान, वार्डों एवं गांवों के कार्यकारी अध्यक्ष तथा कन्वीनर भी बैठक में शामिल हुए।

सभी उपस्थित सदस्यों ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का विश्वास दिलाया।वक्ताओं ने कहा कि ‘गांवों/शहरों का हाल मुख्यमंत्री के साथ’ की भावना के अनुरूप लोगों की समस्याओं और सुझावों को सीधे सरकार तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि नशे की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Tags: Jeevan Jyot Kaur , Amritsar , AAP Punjab , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD