Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केवल सिंह पठानिया के प्रयास लाए रंग, शाहपुर अस्पताल में पहली सफल सर्जरी, स्वास्थ्य सेवाओं के नए युग की शुरुआत

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Himachal Congress, Shahpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शाहपुर , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 10:04 IST

शाहपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयास लगातार नई उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल शाहपुर में पहली बार सफल सर्जरी कर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया है।

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि सिविल अस्पताल शाहपुर में 65 वर्षीय उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) से पीड़ित मरीज के बाएं इंग्वाइनल हर्निया  का सफल आपरेशन किया गया। इस जटिल सर्जरी को एनेस्थेटिस्ट डा. दिव्या चैधरी तथा सर्जन डाॅ. शलभ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन ने पूरी टीम के समर्पण और पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि सिविल अस्पताल शाहपुर में पहली बार सफल सर्जरी होना पूरे स्वास्थ्य संस्थान के लिए गर्व और उपलब्धि का विषय है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध करवाई गई नई सुविधाओं और आधुनिक संसाधनों के चलते अब स्थानीय लोगों को अनेक स्वास्थ्य सेवाएं अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेंगी।

उन्होंने आपरेशन में शामिल पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी अस्पताल में और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी रहेंगे। उपमुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने इस उपलब्धि पर चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा अस्पताल प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाहपुर अस्पताल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और पहली सफल सर्जरी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल के नए भवन, आधुनिक आपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन तथा शीघ्र शुरू होने वाली डायलिसिस सुविधा जैसी व्यवस्थाएं क्षेत्रवासियों को घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को उपचार के लिए बड़े अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

केवल सिंह पठानिया ने पहली सफल सर्जरी को अस्पताल के इतिहास में एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि आने वाले समय में यहां और अधिक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद शाहपुर सिविल अस्पताल में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए गए हैं। अस्पताल के नए भवन के लिए बजट उपलब्ध करवाया गया, मरीजों की सुविधा के लिए सिविल सप्लाई की दवा दुकान शुरू की गई है तथा कई आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं। 

इसके अलावा हाल ही में अस्पताल को अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की सौगात मिली है, जबकि डायलिसिस यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं अपने घर के निकट ही उपलब्ध हो सकेंगी।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Himachal Congress , Shahpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD