Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में झाड़ू खोलकर किया प्रदर्शन

झाड़ू खोलने के मामले पर आप की तानाशाही प्रतिक्रिया की निंदा की

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring, Tanda, Hoshiarpur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

टांडा (होशियारपुर) , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 09:50 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर झाड़ू खोलकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कथित तौर पर झाड़ू का अपमान करने के आरोप में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को जेल भेजे जाने के विरोध में किया गया था। इसके अलावा, वड़िंग ने यहां पार्टी कार्यकर्ता अरशदीप और उसके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की।

अरशदीप को पंजाब पुलिस ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह झाड़ू की कथित “बेअदबी” करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वड़िंग ने अरशदीप और उसके परिवार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, कहा कि पार्टी का हर नेता और कार्यकर्ता उसके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पंजाब भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसकी गिरफ्तारी के विरोध में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किए हैं।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि झाड़ू को खोलना तो केवल शुरुआत है और अगली चुनावों तक पूरी आप के बिखर जाने के साथ इसका अंत होगा। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनावों में आप का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने आप नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि वे झाड़ू को लेकर इतने “संवेदनशील” न हों और हर बात को बेअदबी न समझें।

वड़िंग ने कहा कि एक छोटे से विरोध प्रदर्शन के लिए अरशदीप की गिरफ्तारी के आदेश देना दर्शाता है कि आप अपनी संभावित हार को देखते हुए कितनी असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने अरशदीप को केवल एक प्रतीकात्मक विरोध के तौर पर झाड़ू खोलने के लिए गिरफ्तार किए जाने को पंजाब पुलिस की “तानाशाही” कार्रवाई करार देते हुए, इसकी कड़ी निंदा की।

उन्होंने कहा कि एक कांग्रेसी कार्यकर्ता के खिलाफ सिर्फ इसलिए कार्रवाई करना कि उसने झाड़ू को खोला था, यह दर्शाता है कि पंजाब में आप सरकार कितनी निराश और असुरक्षित हो चुकी है। वड़िंग ने कहा कि जहां आप ने अपने पार्टी चिन्ह की कथित बेअदबी के मामले में अरशदीप को गिरफ्तार करने में कोई देर नहीं की, वहीं पर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में कार्रवाई करने के समय पूरी तरह विफल रही है।

उन्होंने आप और उसके नेताओं को याद दिलाया कि उन्होंने श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में 24 घंटे के भीतर न्याय दिलाने का वादा किया था, लेकिन चार साल से अधिक समय तक सत्ता में रहने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वड़िंग ने कहा कि झाड़ू को “खोलने” की कार्रवाई केवल शुरुआत है और इसने पहले ही आप नेताओं को परेशान करना शुरू कर दिया है।

आज लोगों ने सिर्फ झाड़ू को खोलना शुरू किया है, जिसे आप बेअदबी समझते हैं। जब चुनावों में लोग आपको पूरी तरह पंजाब से बाहर कर देंगे, तब आप क्या करेंगे? उन्होंने आप नेताओं से कहा कि सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और विपक्ष के खिलाफ कोई भी तानाशाही या अधिकारवादी कार्रवाई इसे रोक नहीं सकती। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में संगत सिंह गिलजियां तथा अन्य नेता भी मौजूद रहे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring , Tanda , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD