Monday, 08 June 2026

 

 

खास खबरें ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज़ ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ज़ोनल ASISC अंडर-19 क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब फिरोजपुर के दुकानदार हत्याकांड में शामिल दो शूटर जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार; एक पिस्तौल बरामद गाजीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो महीने की बच्ची समेत तीन की मौत खराब फॉर्म, भविष्य पर फोकस, इन 3 कारणों के चलते कप्तानी और टीम में जगह गंवा बैठे सूर्यकुमार फैंस का बढ़ता समर्थन हमें सगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है : हरमनप्रीत कौर कपूर खानदान के सबसे बड़े 'कंजूस' हैं रणधीर कपूर, करिश्मा कपूर ने सुनाया लंदन शॉपिंग का मजेदार किस्सा 'द पिरामिड स्कीम' के पीछे 15 साल की रिसर्च, डायरेक्टर श्रेयांश पांडे बोले- 5 करोड़ से ज्यादा लोग हो चुके हैं ऐसे घोटालों का शिकार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत 'उन्होंने जब कंधे पर हाथ रखा, तो लगा कि यह कोई सपना है', कोहली संग हुई मुलाकात पर बोले वैभव सूर्यवंशी किन लोगों को होता है टीबी का सबसे ज्यादा खतरा? समय-समय पर जांच जरूरी ओहियो के टोलेडो में सामुदायिक उत्सव के दौरान गोलीबारी, 12 लोग घायल झारखंड के चतरा में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत फंडिंग की कमी से शुरू हुआ सफर, मनोज बाजपेयी ने बताया कैसे बनीं ‘भोंसले’, ‘तांडव’ और ‘जोरम’ जैसी फिल्में सिर्फ खेलना नहीं है, 10 से 20 साल तक दबदबा बनाए रखना है : वैभव सूर्यवंशी कांग्रेस की ‘हिटलर और आपातकाल वाली मानसिकता’ एक बार फिर खुलकर सामने आई : जी. किशन रेड्डी नर्वस सिस्टम को बिगाड़ता है तनाव, जानें समस्याओं को दूर करने में कैसे मदद करता है योगासन गोमुखासन से दूर करें गर्दन-पीठ का दर्द, सुधारें पोस्चर 8 जून का पंचांग : कालाष्टमी- मासिक कृष्ण अष्टमी पर अभिजीत के साथ विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल जय महाकाल : त्रिपुंड, चन्द्रमा और त्रिनेत्र से सजे बाबा, आस्था का जनसैलाब भारत ने नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाओं और 12 सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट सौंपे 'श्रेयस के लिए बहुत खुश हूं', अय्यर के कप्तान बनने के बाद सूर्यकुमार यादव की पहली प्रतिक्रिया

 

हरदीप सिंह मुंडियां, कीमती भगत और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने गौ अस्पताल एवं गौशाला का दौरा किया

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Sunny Singh Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sahibzada Ajit Singh Nagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 07, 2026, 09:32 IST

कैबिनेट मंत्री सरदार हरदीप सिंह मुंडियां, पंजाब गौ सेवा आयोग के वाइस चेयरमैन श्री कीमती भगत तथा पार्षद एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने गत शाम फेज-1, मोहाली स्थित गौ अस्पताल एवं गौशाला का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने गौशाला और गौ अस्पताल में गौवंश की देखभाल, उपचार सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा समिति द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का जायजा लिया।

उन्होंने गौवंश के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और समर्पित भावना से की जा रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा एक महान पुण्य कार्य है और समाज को ऐसे प्रयासों में बढ़-चढ़कर सहयोग देना चाहिए। इस अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों ने गौ माता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए गौ पूजन, गौ आरती और तुला दान किया।

इसके साथ ही उन्होंने गौवंश को हरा चारा, भूसा, चोकर, चीनी, गुड़, फल एवं सब्जियों से तैयार विशेष पौष्टिक केक खिलाया तथा गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार गोयल ने बताया कि समिति द्वारा अब तक 1485 गौवंश को रेस्क्यू कर उपचार हेतु गौ अस्पताल एवं गौशाला में लाया जा चुका है। उपचार के बाद स्वस्थ हुए गौवंश को विभिन्न स्थानीय गौशालाओं में भेज दिया जाता है।

वर्तमान में समिति 215 उपचाराधीन गौवंश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा और देखभाल कर रही है। उन्होंने समिति की ओर से पंजाब का पहला 24x7 मल्टी-स्पेशलिटी गौ अस्पताल और एक विशाल गौशाला स्थापित करने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर उपस्थित नेताओं ने प्रबंधक समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे सरकार स्तर पर गौ अस्पताल और गौशाला के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध करवाने के लिए यथा संभव प्रयास करेंगे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Sunny Singh Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sahibzada Ajit Singh Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD