Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें आइकॉन सेरामिक ने लवली मार्बल्स एवं सेनिटेशन के साथ मिलकर जालंधर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का उद्घाटन किया नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आईएसबी मोहाली में लीडरशिप और इनोवेशन पर ज़ोर दिया चितकारा यूनिवर्सिटी ने रेडियस सिस्टम्स के सहयोग से उत्तर भारत का पहला एप्पल-पावर्ड कैंपस एक्सपीरियंस सेंटर किया लॉन्च कविन्द्र गुप्ता ‘भारत 2047 : विकसित भारत का संकल्प’ विषय पर आयोजित वार्षिक व्याख्यान में हुए शामिल दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की अहमदाबाद-गांधीनगर रिवरफ्रंट और जीटीयू परिसर के प्रोजेक्ट का भूपेंद्र पटेल ने किया निरीक्षण

 

दिल्ली सचिवालय से नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाई गई

Manjinder Singh Sirsa, BJP Delhi, New Delhi, Pankaj Kumar Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 12:47 IST

दिल्ली को हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर दिल्ली सचिवालय से पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने नई ऐप-आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, पहले चरण में दिल्ली-एनसीआर में 1,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों की शुरुआत की गई है।

साथ ही एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया गया है। कंपनी का लक्ष्य अगले एक वर्ष के भीतर दिल्ली-एनसीआर में 10,000 इलेक्ट्रिक टैक्सियों का संचालन शुरू करना है। इस अवसर पर जीएसएम के ग्लोबल सीईओ गुयेन वान थान्ह और विंग्रुप एशिया के सीईओ फाम सान्ह चाऊ भी मौजूद रहे। वियतनाम की कंपनी ग्रीन एसएम ने तमिलनाडु में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित किया है और 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत भारत में बड़ा विदेशी निवेश (एफडीआई) किया है।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लगातार हरित पहलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर वृक्षारोपण, स्वच्छ तकनीकों का उपयोग और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाना स्वस्थ दिल्ली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

यह नई टैक्सी सेवा भी इसी प्रयास का अहम हिस्सा है। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सचिवालय से इलेक्ट्रिक वाहन आधारित इस सेवा की शुरुआत राजधानी को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, दिल्ली ईवी नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देना, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना और वायु गुणवत्ता में सुधार लाना है।

मंत्री मनजिंदर सिरसा ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक वाहन 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के मजबूत उदाहरण हैं। भारत में निर्मित ये वाहन देश की बढ़ती तकनीकी क्षमता और विनिर्माण शक्ति को प्रदर्शित करते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इन टैक्सियों में अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें एआई आधारित अंदर और बाहर की कैमरा निगरानी, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और ड्राइवर व यात्रियों दोनों के लिए इमरजेंसी एसओएस बटन शामिल हैं।

हर वाहन में सड़क, ड्राइवर और यात्री क्षेत्र की निगरानी के लिए अलग-अलग कैमरे लगाए गए हैं। मनजिंदर सिरसा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। कंपनी भविष्य में अपने संचालन में महिला ड्राइवरों की भागीदारी बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है।

 

Tags: Manjinder Singh Sirsa , BJP Delhi , New Delhi , Pankaj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD