Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Surat
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

सूरत , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 18:15 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात को देश की हरित ऊर्जा क्रांति का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि इस सदी की शुरुआत में गुजरात ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए अलग सरकारी विभाग बनाया था। पाटन जिले के चारंका गांव में देश का पहला सोलर पार्क स्थापित किया गया, जिसने भारत के नवीकरणीय ऊर्जा अभियान को नई दिशा दी।

पीएम मोदी ने बताया कि आज भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 250 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है। इसमें अकेले गुजरात का योगदान 50 गीगावॉट है यानी देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है। सौर ऊर्जा उत्पादन में गुजरात ने उल्लेखनीय कार्य किया है और अब ग्रीन हाइड्रोजन तथा ग्रीन अमोनिया जैसे भविष्य के क्षेत्रों में भी राज्य की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में 'वेस्ट टू वेल्थ' यानी कचरे से संपदा बनाने का एक बड़ा जनआंदोलन शुरू हुआ है, जिससे शहर अधिक स्वच्छ और हरित बने हैं। उन्होंने बताया कि सूरत को आने वाले कई दशकों तक पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए तापी बैराज परियोजना को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा जल प्रबंधन और ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

वैश्विक हालात पर पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया इस समय अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही है। पहले कोरोना महामारी आई, फिर विभिन्न क्षेत्रों में युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है। पेट्रोल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और गैस आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं ने कई देशों को परेशान किया है।

140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक प्रयासों की बदौलत भारत इन सभी चुनौतियों का मजबूती से सामना कर रहा है। वर्तमान वैश्विक संकट यह दिखाता है कि ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता कितनी जरूरी है और पिछले 12 वर्षों में देश ने जो क्षमता विकसित की है, उसका महत्व आज साफ दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विकास को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है और इसी वजह से देश की जनता का भरोसा भाजपा और उसके विकास कार्यों पर लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि देश की जनता बार-बार भाजपा को जनादेश दे रही है। पीएम मोदी ने गुजरात की जनता का अभिनंदन करते हुए भारतीय जनता पार्टी की हालिया स्थानीय निकाय चुनावों में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, तहसील परिषद, नगर पालिका और महानगर पालिका चुनावों में गुजरात की जनता ने भाजपा को इतना प्रचंड समर्थन दिया कि पुराने सभी रिकॉर्ड टूट गए।

स्थानीय निकाय चुनावों के बाद मैं पहली बार गुजरात आया हूं। मैं सूरत से पूरे गुजरात के लोगों का वंदन और अभिनंदन करता हूं। ढाई दशक से अधिक समय से गुजरात की जनता भाजपा को लगातार आशीर्वाद दे रही है और समय के साथ यह समर्थन और बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने उनके पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि इस जीत को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा के अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। गुजरात की जनता ने भाजपा के सेवाभाव पर भरोसा जताया है और अब सभी को पहले से अधिक मेहनत करनी होगी। उनका लक्ष्य 'विकसित गुजरात-विकसित भारत' के संकल्प को पूरा करना है। सूरत सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि एक स्पिरिट है।

कोई भी शहर लगातार स्वच्छता पुरस्कार जीतने के बाद संतुष्ट हो सकता है, लेकिन सूरत आज भी सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही सूरत कभी प्लेग जैसी गंभीर महामारी से प्रभावित थी, लेकिन आज देश के सबसे स्वच्छ शहरों में उसकी पहचान है। इसके लिए उन्होंने शहर के नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Surat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD