Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

Bhupender Yadav, Bhupendra Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, Rekha Gupta, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM, New Delhi, Manjinder Singh Sirsa, Namo Oxygen Parks, Ek Ped Maa Ke Naam, World Environment Day 2026
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 17:10 IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत पौधरोपण किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सब मिलकर 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू कर रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव हमारे बीच मौजूद हैं।

हमारी सरकार दिल्ली में आए सवा साल हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का मार्गदर्शन दिल्ली को क्लीन एंड ग्रीन बनाने में हमें मिल रहा है। मैं उनका बहुत धन्यवाद करती हूं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत, दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नमो ऑक्सीजन पार्क में लाखों ऐसे पौधे लगाए जा रहे हैं, जो दिल्ली के वातावरण के अनुकूल हैं।

सीएम की ओर से कहा गया है कि दिल्ली में हमें 100 ऑक्सीजन वन बनाने हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और पर्यावरण संरक्षण के लिए देशवासियों से अपनी मां के नाम पर एक पौधा लगाने की उनकी अपील के बाद, बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान शुरू हुआ है। आज बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जा रहे हैं।

यह धीरे-धीरे जनांदोलन बन चुका है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोगों के साथ मिलकर देश के कोने-कोने में पौधरोपण शुरू किया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं और आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर, इस उपलब्धि को चिह्नित करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पूरे देश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यहां भाजपा के दिल्ली गेट मंडल में भी इस अभियान के तहत अभी एक पौधा लगाया गया है। दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत लंबे समय से अपील कर रहे हैं कि हमें पौधे लगाने चाहिए और अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।

पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम लोग सुरक्षित रहेंगे। पर्यावरण में पौधे लगाने के साथ ही कैसे हम जल को बचा सकते हैं, कैसे मिट्टी को बचाकर ज्यादा उर्वर बना सकते हैं, अपनी नदियों को हम बचा सकते हैं। मालवीय नगर हादसे की स्मृति में 21 पौधे लगाए जाएंगे।

 

Tags: Bhupender Yadav , Bhupendra Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , Rekha Gupta , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM , New Delhi , Manjinder Singh Sirsa , Namo Oxygen Parks , Ek Ped Maa Ke Naam , World Environment Day 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD