Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात

Gyanesh Kumar, Election Commission of India, ECI, Election Commissioner of India, Sonam Pelden Thaye, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 12:48 IST

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को भूटान की चुनाव आयुक्त सोनम पेल्डेन थाये से भेंट की। भारत निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ज्ञानेश कुमार और सोनम पेल्डेन थाये की मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं। चुनाव आयोग ने एक्स पोस्ट में लिखा, "देश के मुख्य चुनाव आयुक्त और इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में भूटान की चुनाव आयुक्त सोनम पेल्डेन थाये से मुलाकात की।

बता दें कि नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में चुनावी प्रक्रियाओं और अभियानों में मीडिया की भूमिका से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं और नवाचारों पर चर्चा हुई। इस सम्मेलन का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन में मीडिया के उपयोग, चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय अनुभवों को साझा करना और बेहतर मानकों को विकसित करना है।

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा था कि भारत निर्वाचन आयोग 100 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) सहित जमीनी स्तर के चुनावी कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हाल के राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

इस सम्मेलन में 480 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ), विषय विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता और चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के सदस्य शामिल थे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसा व्यावहारिक और ज्ञान-आधारित वैश्विक संसाधन तैयार करना है, जो चुनाव प्रबंधन के विभिन्न आयामों में अंतरराष्ट्रीय अनुभवों, आदर्श मानकों और सर्वोत्तम प्रथाओं को दर्ज कर सके।

यह संसाधन 23 जनवरी को आयोजित ‘लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन पर भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में अपनाई गई ‘दिल्ली घोषणा’ के तहत तैयार की जा रही अंतिम विषयगत रिपोर्ट में योगदान देगा। यह दो दिवसीय सम्मेलन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल असिस्टेंस की 2026 में भारत की अध्यक्षता के अंतर्गत आयोजित किया गया।

 

Tags: Gyanesh Kumar , Election Commission of India , ECI , Election Commissioner of India , Sonam Pelden Thaye , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD