Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की

द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

CP Radhakrishnan, Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Shipokosa Paulus Mashatile, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 17:21 IST

भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए दक्षिण अफ्रीका के उप राष्ट्रपति श्री शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने आज उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उप राष्ट्रपति भवन में हुई मुलाकात में उनके साथ दक्षिण अफ्रीका सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों और अधिकारियों सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंध प्रगाढ़ बनाने पर सार्थक चर्चा की।

उन्होंने विकासशील देशों की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और ब्रिक्स, जी20, भारत, ब्राज़ील और दक्षिण अफ्रीका के त्रिपक्षीय संगठन - आईबीएसए और हिंद महासागर के तटों से लगे देशों के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और अंतर-सरकारी संगठन - इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन जैसे बहुपक्षीय मंचों में सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत की।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों के पूर्ण क्षमता उपयोग पर चर्चा की और व्यवसायों और निवेशक अनुकूल वातावरण बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस संदर्भ में उपराष्ट्रपति ने प्रस्तावित भारत-दक्षिण अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ प्राथमिकता व्यापार समझौते का उल्लेख किया। उन्होंने इस पर वार्ता शीघ्र प्रारंभ होने और सफल परिणाम की आशा व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने बढ़ते रक्षा सहयोग का स्वागत किया और भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नौसैनिक अभ्यास के आगामी आयोजनों सहित विस्तारित सहयोग की आशा व्यक्त की। श्री राधाकृष्णन ने भारत में चीते हस्तांतरित कर उन्हें प्राकृतिक आवास में पहुंचाने संबंधी कार्यक्रम में समर्थन के लिए दक्षिण अफ्रीका को धन्यवाद दिया। प्रोजेक्ट चीता की उत्साहवर्धक प्रगति और वन्य जीवन में सफल प्रजनन को देखते हुए, उन्होंने इस अनूठी संरक्षण पहल में दक्षिण अफ्रीका के निरंतर सहयोग का आग्रह किया।

श्री राधाकृष्णन ने दक्षिण अफ्रीका को भारत की प्रमुख बहुपक्षीय पहल, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन (सरकारों, संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, बहुपक्षीय विकास बैंकों, निजी क्षेत्र और शैक्षणिक संस्थानों की अंतरराष्ट्रीय साझेदारी) और इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (दुनिया भर में बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, चीता, जगुआर और प्यूमा के संरक्षण संबंधी पहल) में शामिल होने पर विचार करने हेतु भी आमंत्रित किया, जो साझा विकास और सतत विकास उद्देश्यों के अनुरूप हैं।

बैठक में भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ बनाने तथा शांति, समृद्धि, सतत विकास तथा विकासशील देशों के हितों के लिए मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की। उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन ने श्री माशातिले और उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को भारत में सुखद और उपयोगी प्रवास की शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: CP Radhakrishnan , Chandrapuram Ponnusami Radhakrishnan , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Shipokosa Paulus Mashatile , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD