Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा मुख्यालय पहुंचे नेपाल के सत्तारूढ़ दल के प्रमुख रबी लामिछाने, नितिन नवीन ने किया स्वागत

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:03 IST

नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रबी लामिछाने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पहुंचे, जहां भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रबी लामिछाने की इस यात्रा का उद्देश्य आरएसपी और भाजपा के बीच पार्टी-स्तरीय संबंधों को मजबूत करना है।

साथ ही संगठनात्मक कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक व्यवस्था, शासन मॉडल और जनसंपर्क रणनीतियों जैसे विषयों पर चर्चा भी इस दौरे का हिस्सा है। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर लामिछाने के नेतृत्व वाले नेपाली प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेपाली समुदाय के लोग भी वहां मौजूद रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

माना जा रहा है कि यह यात्रा राजनीतिक संगठन, लोकतांत्रिक भागीदारी और जनकेंद्रित शासन से जुड़े मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। इसे दोनों दलों के लिए आपसी सहयोग की संभावनाओं को तलाशने और एक-दूसरे की राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने का अवसर भी माना जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भाजपा ने उम्मीद जताई कि यह मुलाकात दोनों राजनीतिक दलों के बीच सार्थक संवाद और मजबूत सहयोग को बढ़ावा देगी। रबी लामिछाने का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। इसलिए इस यात्रा को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली प्रवास के दौरान रबी लामिछाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। आरएसपी के कई नेताओं का कहना है कि पड़ोसी देश की यात्रा पर सत्तारूढ़ दल के प्रमुख का जाना एक स्वाभाविक राजनीतिक प्रक्रिया है। हाल के वर्षों में भाजपा ने सरकार-से-सरकार संबंधों के साथ-साथ पार्टी-से-पार्टी संबंधों को भी प्राथमिकता दी है।

इसी क्रम में नेपाल के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी भाजपा के निमंत्रण पर नई दिल्ली का दौरा कर चुके हैं। रबी लामिछाने की यह यात्रा भाजपा के व्यापक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान का भी हिस्सा मानी जा रही है। इससे पहले 26 मई को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने 'भाजपा को जानिए' पहल के तहत 12 देशों के राजनयिक मिशनों के प्रमुखों से बातचीत की थी।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विदेशी राजनयिकों के साथ संवाद को मजबूत करना है। यह पहल भाजपा के इतिहास, वैचारिक आधार, शासन व्यवस्था और संगठनात्मक ढांचे से विदेशी प्रतिनिधियों को परिचित कराने के लिए चलाई जा रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार, यह कार्यक्रम उन व्यापक प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य राजनयिकों, राजनीतिक नेताओं और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के बीच भाजपा के प्रति बेहतर समझ विकसित करना है।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD