Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

राजनाथ सिंह से मिले नए सीडीएस और नौसेना प्रमुख

सैन्य नेतृत्व के नए दौर की शुरुआत

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Military, Gen NS Raja Subramani, Admiral Krishna Swaminathan, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 15:01 IST

हाल ही में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का दायित्व संभालने वाले जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणी और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की है। गौरतलब है कि यह दोनों शीर्ष सैन्य नियुक्तियां ऐसे समय में हुई है जब भारत अपनी सैन्य क्षमताओं को आधुनिक बनाने, तीनों सेनाओं के बीच संयुक्तता बढ़ाने और आत्मनिर्भर रक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणी ने 31 मई को देश के सर्वोच्च सैन्य पदों में से एक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यभार संभाला है। यह पद तीनों सेनाओं यानी थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संयुक्त सैन्य रणनीति को आगे बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सीडीएस के पास चार दशक से अधिक का सैन्य अनुभव है और उन्होंने देश के विभिन्न रणनीतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

सीडीएस बनने के बाद मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात रही। सीडीएस के रूप में जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणी की प्राथमिकताओं में सैन्य आधुनिकीकरण, नई तकनीकों का समावेश, भविष्य के युद्धक्षेत्रों के अनुरूप तैयारी, संयुक्त थिएटर कमांड की दिशा में प्रगति तथा स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को बढ़ावा देना शामिल माना जा रहा है।

ऐसे में रक्षा मंत्री के साथ उनकी यह पहली मुलाकात आने वाले समय की रणनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दूसरी ओर, भारतीय नौसेना के नए प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने भी मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने भी 31 मई को नौसेना प्रमुख का पदभार संभाला है।

नौसेना में लंबे और विविध अनुभव के साथ, उन्होंने कई महत्वपूर्ण समुद्री अभियानों, परिचालन जिम्मेदारियों और रणनीतिक नियुक्तियों में अपनी भूमिका निभाई है। वह भारतीय नौसेना के 27वें नौसेना प्रमुख बने हैं। बतौर नौसेना प्रमुख, उनकी भी रक्षा मंत्री से यह पहली आधिकारिक मुलाकात है। एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में कमीशन प्राप्त हुआ था।

कार्यभार संभालने के बाद एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने कहा था कि वे विनम्रता, गर्व, जिम्मेदारी और कृतज्ञता की भावना के साथ यह दायित्व ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इस पद के लिए चुना जाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान और सौभाग्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर समय सतर्क और तैयार रहेगी।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Military , Gen NS Raja Subramani , Admiral Krishna Swaminathan , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD