Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

फ्रेंच ओपन 2026 : एरिना सबालेंका ने बनाई चौथे राउंड में जगह, रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को हराया

Sports News, Tennis, French Open, French Open 2026, Aryna Sabalenka, Naomi Osaka, Paris
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

पेरिस , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 14:56 IST

एरिना सबालेंका ने रोलैंड गैरोस (फ्रेंच ओपन 2026) में चौथे राउंड के रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को 7-5, 6-3 से हराकर लगातार 14वें ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। महिला ड्रॉ में सबालेंका अकेली ऐसी खिलाड़ी बची हैं जिन्होंने मेजर फाइनल खेला है। सबालेंका का अब सामना 25वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी डायना श्नाइडर से होगा, जिन्होंने 19वीं वरीयता प्राप्त मैडिसन कीज को तीन सेट में हराकर अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

ओसाका ने मैच की शानदार शुरुआत की और पहले दो गेम जीत लिए। दूसरी ओर, सबालेंका शुरू से ही संघर्ष करती नजर आईं। उन्होंने पांच ऐसी गलतियां कीं जो बिना दबाव के हुईं, जिनमें एक डबल फॉल्ट भी शामिल था। यह डबल फॉल्ट ब्रेक पॉइंट पर हुआ, जिससे ओसाका को शुरुआती बढ़त बनाने में मदद मिली। शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सबालेंका ने खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी की।

उन्होंने दो शानदार फोरहैंड विनर लगाए और तुरंत ब्रेक की भरपाई कर ली। इसके बाद उन्होंने पूरे मैच में अपनी सर्विस मजबूत रखी। डब्ल्यूटीए की रिपोर्ट के अनुसार, मैच के बाकी हिस्से में उन्हें एक भी ब्रेक पॉइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उनके सर्विस गेम शायद ही कभी ड्यूस तक पहुंचे। सबालेंका की सर्विस पर पूरे मैच में सिर्फ एक बार मुकाबला ड्यूस तक पहुंचा।

यह दूसरे सेट का छठा गेम था, जब ओसाका 3-2 से आगे चल रही थीं। करीब छह मिनट तक चले इस गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि, इसके तुरंत बाद ओसाका अपनी बढ़त कायम नहीं रख सकीं। सबालेंका ने मौके का फायदा उठाया और लगातार चार गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। इस दौरान ओसाका को मिले अहम मौकों को वह भुना नहीं सकीं, जिससे मैच का रुख पूरी तरह सबालेंका की ओर मुड़ गया।

एक साल पहले अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीतने से चूकने वाली सबालेंका इस बार शानदार फॉर्म में हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि वह इस टूर्नामेंट को लेकर ज्यादा नहीं सोच रही हैं और खुद को दबाव से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं उन्होंने कहा, "मैं ज्यादा सोच-विचार नहीं कर रही हूं। इस साल फ्रेंस ओपन में जो कुछ हो रहा है, उससे खुद को थोड़ा अलग रख पाई हूं।

मैं पहले भी ऐसे हालात देख चुकी हूं। खेल में कुछ भी हो सकता है। यही टेनिस की खूबसूरती है।"सबालेंका ने आगे कहा, "मैं सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देने की कोशिश कर रही हूं। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जब मैं कोर्ट पर उतरूं, तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं। मैं हर मैच में पूरी मेहनत और पूरी ताकत के साथ खेल रही हूं। इस ट्रॉफी को जीतने के लिए मैं अपनी ओर से हर संभव कोशिश कर रही हूं।"

 

Tags: Sports News , Tennis , French Open , French Open 2026 , Aryna Sabalenka , Naomi Osaka , Paris

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD