Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दर्शकों को खास नजरिए से देखती हैं जान्हवी कपूर, फिल्म मेकिंग को मानती हैं ‘सेवा कार्य’

Janhvi Kapoor, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:31 IST

अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेड्डी' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त अभिनेत्री को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें और उनकी फिल्म को वैसा ही प्यार देंगे, जैसा हमेशा देते आए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व दर्शकों को खास नजरिए से देखती हैं। फिल्म 'पेड्डी' की रिलीज से पहले उन्होंने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से बनी फिल्म सही लोगों तक जरूर पहुंचती है।

उन्होंने दर्शकों की राय को बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि कलाकारों को उनकी फीडबैक से सीखना चाहिए। साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जान्हवी कपूर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मुझे लगता है कि फिल्म बनाना एक तरह का सेवा कार्य है। हम दर्शकों को मनोरंजन देने के लिए फिल्में बनाते हैं।

अगर फिल्म अच्छे इरादे, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से बनाई जाए तो वह उन लोगों तक पहुंचती है, जहां पहुंचनी चाहिए।” जान्हवी ने सोशल मीडिया पर फिल्म रिलीज से पहले ही नकारात्मक टिप्पणियां करने वाले लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि लोग जल्दी जज कर लेते हैं, लेकिन उनकी राय को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

उन्होंने जोर देकर कहा, “दर्शक ईश्वर की तरह हैं और हम उनकी सेवा या बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी हर राय का स्वागत है। अगर इससे हमें बेहतर काम करने में मदद मिले तो हम सब कुछ स्वीकार करेंगे।” अभिनेत्री ने यह भी बताया कि फिल्मों के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह सकारात्मक है।

वह मानती हैं कि दर्शकों की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना हर कलाकार की जिम्मेदारी है। बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी तेलुगु फिल्म 'पेड्डी' 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें जान्हवी के साथ राम चरण, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु अहम भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD