Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एमआरएसएएफपीआई के पांच कैडेट एनडीए से पास-आउट

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल द्विवेदी ने 150वीं एनडीए पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण

Military, Indian Army, Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute, MRSAFPI, SAS Nagar, National Defence Academy, NDA
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़/एसएएस नगर , 30 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 10:28 IST

पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया जब महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (एमआरएसएएफपीआई), एसएएस नगर के पांच पूर्व कैडेट आज पुणे के खड़कवासला स्थित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) से स्नातक होकर पास-आउट हुए। उल्लेखनीय है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, पीवीएसएम, एवीएसएम ने 150वें एनडीए कोर्स की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

इन पांच कैडेटों में संगरूर के जसकीर्तन सिंह, जालंधर के मनजोत सिंह वालिया और ध्रुव भंडारी, पटियाला के हर्षदीप सिंह तथा मोहाली के पार्थ कवि शामिल हैं। इन सभी ने एमआरएसएएफपीआई में दो वर्षों का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एनडीए में तीन वर्षों का कठोर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। विशेष बात यह है कि इनकी अधिकांश प्रशिक्षण अवधि कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान रही, जो इनके समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है।

अब ये कैडेट अपनी-अपनी सेवा प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल होंगे, जहां से अगले वर्ष वे भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में नियुक्त होंगे। कैडेटों को बधाई देते हुए पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन युवाओं ने पंजाब का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने कहा कि इनकी सफलता मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान'के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की उस पहल का प्रत्यक्ष प्रमाण है, जिसके तहत राज्य के युवाओं को देश की रक्षा सेवाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कैडेटों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेना में सेवा देकर देश और पंजाब का गौरव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

एमआरएसएएफपीआई के निदेशक मेजर जनरल अजय एच . चौहान (वी एस एम )ने कहा कि सफलता का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि संस्थान के 25 अन्य कैडेट एसएसबी साक्षात्कार के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धियां संस्थान और पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय हैं। 

 

Tags: Military , Indian Army , Maharaja Ranjit Singh Armed Forces Preparatory Institute , MRSAFPI , SAS Nagar , National Defence Academy , NDA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD