Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

साकेत में इमारत गिरने से अब तक 2 लोगों की मौत, एम्स ट्रॉमा सेंटर में घायलों का इलाज जारी

Tragedy, Building Collapse, South Delhi Building Collapse, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 16:01 IST

दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के पास एक कमर्शियल बिल्डिंग गिरने से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने बताया कि मलबे के नीचे फंसे अन्य लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान अभी भी जारी है। जानकारी सामने आई कि दिल्ली स्थिति एम्स ट्रॉमा सेंटर में 10 मरीजों को लाया गया था।

तीन की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है। 5 अन्य लोगों को चोटें लगी हैं, जिन हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। बताया गया है कि दो मरीजों को मृत अवस्था में एम्स ट्रॉमा सेंटर लाया गया। एनडीआरएफ के कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "घटना की सूचना मिलने के बाद हमने एनडीआरएफ की दो टीमें यहां पर भेजी थीं।

यहां पहुंचने पर पता चला कि एक बड़ी इमारत थी, जो गिर चुकी है। इस इमारत में एक रेस्टोरेंट भी था, जिस पर पूरा मलबा गिरा है। आशंका हैं कि वहां कुछ लोग दबे हो सकते हैं।" उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ के पहुंचने से पहले 4 लोगों को निकाला जा चुका था। बाद में रेक्स्यू के दौरान हमारी टीमों ने 5 अन्य लोगों को भी मलबे से बाहर निकाला। मलबा बहुत अधिक है।

जैसे-जैसे मलबा हटेगा, वैसे-वैसे हमारी सर्च आगे जारी रहेगी। कमांडेंट सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने मशीनें लगाई हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस, सिविल डिफेंस यूनिट और एम्बुलेंस समेत अन्य बचाव दल अभियान में शामिल हैं। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि 8 लोग फिलहाल एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज करवा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति को ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर ने 'मृत अवस्था में लाया गया' घोषित कर दिया।

यह इमारत, जिसमें एक ग्राउंड फ्लोर और तीन अतिरिक्त मंजिलें निर्माणाधीन थीं, पास में ही बनी एक टिन-शेड वाली कैंटीन पर गिर गई, जहां बच्चे खाना खा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम करीब 6 बजे हुआ, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। अधिकारी अभी तक इमारत गिरने के सही कारण का पता नहीं लगा पाए हैं।

 

Tags: Tragedy , Building Collapse , South Delhi Building Collapse , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD