Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन ने वेस्टर्न नेवल कमांडर का पद संभाला

Military, Indian Navy, Vice Admiral Sanjay Vatsayan, Western Naval Commander, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2026

Last updated on: May 31, 2026, 10:34 IST

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने 30 मई 2026 को मुंबई में आयोजित एक औपचारिक परेड में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, उन्होंने नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के अवसर पर गौरव स्तम्भ, नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे के पूर्व छात्र, फ्लैग ऑफिसर को 01 जनवरी 1988 को भारतीय नौसेना में नियुक्‍त किया गया था। तोप और मिसाइल प्रणालियों के विशेषज्ञ के तौर पर, तीन दशकों से अधिक के अपने विशिष्ट नौसेना करियर के दौरान, उन्होंने समुद्र और ज़मीन पर कमांड, परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े विभिन्न प्रकार के दायित्वों का निर्वहन किया है।

फ्लैग ऑफिसर ने विभिन्न फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर अपनी सेवाएं दी हैं, जिसमें तटरक्षक पोत सी-05, मिसाइल पोत आईएनएस विभूति और नाशक, मिसाइल युद्धपोत आईएनएस कुठार तथा गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्री की कमान संभालना भी शामिल है। डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन, नौसेना युद्ध महाविद्यालय, गोवा और प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, नई दिल्ली के स्नातक, फ्लैग ऑफिसर ने प्रमुख रणनीतिक और नीति-उन्मुख स्टाफ भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कार्मिक और योजना निदेशालयों में स्टाफ संबंधी दायित्वों का निर्वहन किया है, जिसमें 'फ्लैग रैंक' पर पदोन्नति के बाद 'सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना)' का पद भी शामिल है। इसके बाद, उन्होंने भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की कमान संभाली और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के उप-कमांडेंट तथा पूर्वी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

उन्होंने मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ (डीसीआईडीएस) में ऑपरेशन्‍स और डीसीआईडीएस (नीति, योजनाएं और सेना के विकास) के उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशनों के समन्वय, एकीकरण और संयुक्तता को बढ़ाने, सेना के विकास तथा तीनों सेनाओं में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले वे नौसेना स्टाफ के 47वें वाइस चीफ थे और भारतीय नौसेना की क्षमता बढ़ाने तथा भविष्य की तैयारियों के लिए उत्तरदायी थे। उन्‍हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक और नौ सेना पदक से सम्मानित किया गया है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Vice Admiral Sanjay Vatsayan , Western Naval Commander , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD