Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru, RCB, Gujarat Titans, GT, IPL Final, IPL 2026 Final, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 16:29 IST

70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ होगी। दोनों ही टीमें दूसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

फाइनल मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आईपीएल के इतिहास में आरसीबी और जीटी के बीच अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 5 मुकाबलों में जीत आरसीबी को मिली है, जबकि 4 मैच जीटी ने जीते हैं। यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पहले क्वालिफायर में आरसीबी, जीटी पर हावी रही थी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 254 रन लगाए थे। टीम की ओर से रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीं, क्रुणाल पांड्या ने 43 और विराट कोहली ने महज 25 गेंदों में 43 रनों की दमदार पारी खेली थी। हालांकि, इसके जवाब में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम सिर्फ 162 रन बनाकर सिमट गई थी।

जीटी की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 68 रन बनाए थे। ऐसे में जीटी पहले क्वालीफायर में मिली हार का हिसाब चुकता करना चाहेगी। गुजरात टाइटंस को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा भी मिल सकता है। इसके साथ ही शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में धमाकेदार जीत दर्ज करके फाइनल में पहुंची है।

शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आरआर के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली थी, जबकि साई सुदर्शन ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए थे। दूसरी ओर, आरसीबी के लिए पहले क्वालीफायर में सब कुछ सही घटा था। कोहली और कप्तान रजत के बल्ले से अहम रन निकले थे, तो क्रुणाल पांड्या ने भी अहम योगदान दिया था।

वहीं, गेंदबाजी में जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन दमदार रहा था। डफी ने 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि भुवनेश्वर ने 2 विकेट चटकाए थे। वहीं, रसिख सलाम और क्रुणाल पांड्या भी गेंद से छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Royal Challengers Bengaluru , RCB , Gujarat Titans , GT , IPL Final , IPL 2026 Final , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD