Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में किए दर्शन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Tapkeshwar Mahadev Temple, Dehradun
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

देहरादून , 30 May 2026

Last updated on: May 30, 2026, 15:07 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने शनिवार सुबह देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। नितिन नवीन अपने उत्तराखंड दौरे के आखिरी दिन देहरादून में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इससे पहले, उन्होंने शनिवार सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन किए।

भाजपा की राज्य इकाई के कई नेता उनके साथ उपस्थित रहे। नितिन नवीन ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड सरकार में मंत्री गणेश जोशी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देहरादून के दौरे पर हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे विधानसभा क्षेत्र में पार्टी अध्यक्ष के तीन कार्यक्रम निर्धारित हैं। वे महादेव मंदिर में दर्शन के बाद बूथ कार्यकर्ता के घर में सुबह का नास्ता करेंगे। फिर बूथस्तर की बैठक में वे शामिल होंगे।" मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। नितिन नवीन के इस दौरे से देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और ताकत आई है।

नितिन नवीन की अध्यक्षता में भाजपा ने पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में जीत हासिल की। असम में जीत मिली और पुडुचेरी में भी सरकार बनी है। इसी तरह हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इससे पहले, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को ऋषिकेश में हुई पावन गंगा आरती में सम्मिलित होकर मां गंगा की आराधना की।

उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "ऋषिकेश में मां गंगा की दिव्य आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मां गंगा की अविरल और निर्मल धारा भारतीय आस्था, संस्कृति और जीवनधारा की पावन प्रतीक है, जो सदियों से राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना को प्रवाहित करती आ रही है। इस पावन अवसर पर मां गंगा से राष्ट्र की उन्नति, समाज की समृद्धि एवं प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की।"

वहीं, नितिन नवीन ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन का भी दौरा किया और संत-महात्माओं का आशीर्वाद लिया। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "संत समाज भारत की सनातन चेतना का जीवंत स्वरूप है, जिसने सदैव समाज को दिशा देने, राष्ट्र की आत्मा को जागृत रखने और संस्कृति की अखंड धारा को प्रवाहित करने का कार्य किया है।"

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Tapkeshwar Mahadev Temple , Dehradun

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD