Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

वज्रासन से भ्रामरी प्राणायाम तक, मिर्गी को नियंत्रित करने में कारगर ये योगासन, नियमित अभ्यास से मिलेगी राहत

Health
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:21 IST

विश्व योग दिवस (21 जून) में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लोगों को योग की ओर प्रेरित करने के लिए लगातार नई जानकारी साझा कर रहा है। मंत्रालय ने मिर्गी (एपिलेप्सी) से पीड़ित लोगों के लिए खास योगासनों की जानकारी दी है। इन आसनों के नियमित अभ्यास से तंत्रिका तंत्र शांत होता है, तनाव कम होता है और दौरे पड़ने की संभावना घट सकती है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मिर्गी एक ऐसी समस्या है जिसमें मस्तिष्क की विद्युतीय तरंगें प्रभावित होती है। दवाओं के साथ-साथ योग अभ्यास इस समस्या के प्रबंधन में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। योग शरीर और मन दोनों को संतुलित रखता है, जिससे मरीजों की जीवन गुणवत्ता बेहतर होती है। मंत्रालय ने सलाह दी है कि इन आसनों को अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करके मिर्गी को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकता है।

साथ ही लोगों से अपील की है कि वे योग को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाएं। योग केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। नियमित योग अभ्यास न सिर्फ मिर्गी के दौरे को कम कर सकता है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। मंत्रालय द्वारा बताए गए मुख्य योगासन में उत्तानपादासन, भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, अर्ध मत्स्येन्द्रासन, वज्रासन शामिल है।

उत्तानपादासन:- इस आसन में लेटकर पैरों को ऊपर उठाया जाता है। यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। इससे तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है। 

भ्रामरी प्राणायाम:- इस प्राणायाम में आंखें बंद करके ‘म’ की ध्वनि के साथ सांस छोड़ी जाती है। यह मस्तिष्क को शांत करता है, चिंता और तनाव दूर करता है। मिर्गी के मरीजों के लिए यह बहुत फायदेमंद माना जाता है।

ताड़ासन: - खड़े होकर शरीर को तानकर ये अभ्यास किया जाता है। यह आसन एकाग्रता बढ़ाता है, मुद्रा सुधारता है और पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन:- इस ट्विस्टिंग आसन से कमर और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखता है और तंत्रिका तंत्र को संतुलित करता है।

वज्रासन:- भोजन के बाद भी किया जाने वाला यह आसन पाचन सुधारता है और मन को शांत रखता है।

भुजंगासन: सांप की मुद्रा वाला यह आसन छाती और फेफड़ों को खोलता है तथा ऊर्जा बढ़ाता है।

योग एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इन आसनों को सही तरीके से और धीरे-धीरे अभ्यास करना चाहिए। शुरुआत में किसी योग विशेषज्ञ की देखरेख में करना बेहतर होता है, खासकर मिर्गी के मरीजों को।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD