Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज

 

'विरोधियों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल', ईडी छापेमारी पर पहली बार बोले पिनाराई विजयन

Pinarayi Vijayan, Communist Party of India Marxist, CPIM, Thiruvananthapuram, Kerala
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:15 IST

ईडी की छापेमारी को लेकर केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व सीएम पिनाराई विजयन ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केरल विधानसभा में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विजयन शुरुआत में विधानसभा की कार्यवाही पर बोल रहे थे, लेकिन जैसे ही उनके घर पर हुई ईडी की कार्रवाई से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वह असहज नजर आए।

ईडी की छापेमारी पर पहली बार सीधे प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा, ''गैर-भाजपा सरकारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक हथियार की तरह किया जा रहा है।''

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विजयन ने कहा कि पार्टी अपनी राजनीतिक सुविधा के हिसाब से ईडी की कार्रवाई का समर्थन करती है। उन्होंने कहा, ''जब कार्रवाई उनके खिलाफ नहीं होती तो कांग्रेस इसका समर्थन करती है और चाहती है कि इन एजेंसियों का इस्तेमाल उनके विरोधियों जैसे अरविंद केजरीवाल और एमके. स्टालिन के खिलाफ किया जाए।''

विजयन ने आगे कहा कि विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का बढ़ता इस्तेमाल देश की लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है। उन्होंने अपनी बेटी वीणा विजयन से जुड़े सीएमआरएल-एक्सालॉजिक वित्तीय लेनदेन मामले पर ज्यादा विस्तार से कुछ नहीं कहा। उन्होंने पुष्टि की कि वीणा विजयन का एक बैंक खाता फ्रीज किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि ईडी अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान उनसे कोई सवाल नहीं पूछा। विजयन ने इस छापेमारी को केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के बड़े पैटर्न का हिस्सा बताने की कोशिश की, लेकिन आरोपों और जांच में जुटाए जा रहे सबूतों पर विस्तार से टिप्पणी करने से बचते नजर आए। उनके बयान से साफ है कि ईडी की जांच अब सिर्फ कानूनी मामला नहीं रह गई है, बल्कि यह केरल की बदलती राजनीतिक लड़ाई के केंद्र में आ गई है।

 

Tags: Pinarayi Vijayan , Communist Party of India Marxist , CPIM , Thiruvananthapuram , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD