Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ओडिशा सरकार ने इंटेल और 3डीजीएस के साथ सेमीकंडक्टर सबस्ट्रेट मैन्युफैक्चरिंग के लिए समझौता किया : अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:09 IST

ओडिशा सरकार ने भारत में सबस्ट्रेट निर्माण तकनीक लाने के लिए इंटेल और 3डी ग्लास सॉल्यूशंस (3डीजीएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी शुक्रवार को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वैष्णव ने भारत में सब्सट्रेट निर्माण क्षमताओं को शुरू करने के उद्देश्य से किए गए समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए राज्य सरकार, इंटेल और 3डीजीएस को बधाई दी।

मंत्रालय ने एक पोस्ट में कहा, "भारत में सबस्ट्रेट निर्माण तकनीक लाने के लिए ओडिशा सरकार, इंटेल और 3डीजीएस द्वारा समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने पर बधाई। इससे भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और बढ़ावा मिलेगा।" ओडिशा में हाल ही में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तेजी से बढ़ा है। अप्रैल में, 3डी ग्लास सॉल्यूशंस (3डीजीएस) द्वारा शुरू की गई हेटरोजेनियस इंटीग्रेशन पैकेजिंग सॉल्यूशंस प्रोजेक्ट के तहत भुवनेश्वर के इंफो वैली में देश की पहली उन्नत 3डी चिप पैकेजिंग इकाई की आधारशिला रखी गई।

सरकार के अनुसार, लगभग 2,000 करोड़ रुपए के निवेश वाली इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 70,000 ग्लास पैनलों का उत्पादन, 5 करोड़ असेंबल्ड यूनिट्स और लगभग 13,000 उन्नत 3डी हेटरोजेनियस इंटीग्रेशन (3डीएचआई) मॉड्यूल्स का निर्माण होने की उम्मीद है। उस समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सेमीकंडक्टर क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है, और ओडिशा देश की सेमीकंडक्टर संबंधी महत्वाकांक्षाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने कहा था कि ओडिशा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां भारत की पहली कंपाउंड सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन यूनिट और पहली 3डी ग्लास सबस्ट्रेट पैकेजिंग सुविधा स्थापित की जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र सरकार सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत नीतिगत समर्थन और प्रोत्साहन देकर घरेलू सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करना जारी रखे हुए है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, सरकार ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 12 फैब या पैकेजिंग परियोजनाओं और 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा, सरकार ने निवेशकों का विश्वास बढ़ाने और उद्योग की चिंताओं को दूर करने के उद्देश्य से एक ऑनलाइन निवेशक सहायता पोर्टल भी शुरू किया है।

 

Tags: Ashwini Vaishnaw , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD