Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र 'मां झूमाधूरी मंदिर', भाद्रपद अष्टमी पर सजता है भव्य मेला

Religious, Uttarakhand
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

उत्तराखंड , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:05 IST

देवभूमि उत्तराखंड की गोद में बसे अनेक अलौकिक तीर्थस्थलों में 'झूमाधूरी मंदिर' एक विशेष और अनूठा स्थान रखता है। घने जंगलों, ऊंचे पर्वतों और मैदानों के बीच स्थित यह मंदिर न केवल अगाध आस्था का केंद्र है, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए शांति का स्थान है। यह मंदिर आस्था, चमत्कार और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

शुक्रवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी मंदिर के भव्यता का उल्लेख किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में स्थित मां झूमाधूरी मंदिर आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है। मां भगवती को समर्पित यह प्राचीन मंदिर भक्तों की अटूट श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

यहां भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी के अवसर पर हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।" उन्होंने सभी को आमंत्रित करते हुए लिखा, "अगर आप चंपावत आएं तो मां झूमाधूरी के दर्शन जरूर करें। यहां का शांत और आध्यात्मिक वातावरण मन को सुकून देता है और भक्तों को विशेष आध्यात्मिक अनुभव की अनुभूति कराता है।"

उत्तराखंड की आम जनत में इस मंदिर के प्रति गहरी आस्था है, जहां पहुंचकर भक्त न केवल मानसिक शांति का अनुभव करते हैं, बल्कि वहां की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं से रू-ब-रू भी होते हैं। यह मंदिर आदिशक्ति मां भगवती को समर्पित यह मंदिर सिद्ध शक्तिपीठ है। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए प्रसिद्ध है।

हर साल भाद्रपद (भादों) मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि को हर साल भव्य रूप से 'मां झूमाधूरी महोत्सव' मनाया जाता है। आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीने में पड़ता है। महोत्सव के समय आसपास के क्षेत्रों (जैसे पाटन और राईकोट) से देवी रथ यात्राएं दुर्गम पहाड़ों से होती हुई मंदिर तक पहुंचती हैं। यह त्योहार स्थानीय कुमाऊंनी संस्कृति, लोक संगीत और परंपराओं के संरक्षण का एक बड़ा माध्यम है।

 

Tags: Religious , Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD