Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमित शाह ने गांधीनगर में ₹340 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया

मोदी सरकार ने डेमोग्राफिक चेंज पर हाई लेवल कमिटी बनाई, एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर निकालेंगे

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांधीनगर , 28 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 11:50 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में कलोल एवं गांधीनगर (उत्तरी) विधानसभा क्षेत्र में 340 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और प्राथमिक पाठशाला का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि बीते 10 दिनों में उन्हें गांधीनगर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 1200 करोड़ रुपए के कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई विकास की पद्धति की वजह से आज हर गाँव आत्मनिर्भर एवं सुविधा संपन्न हो रहा है और हर व्यक्ति को अच्छा जीवन जीने का अधिकार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि अब गांवों में विद्यालय हैं, विद्यालय में शिक्षक हैं, आरोग्य की व्यवस्था एवं साफ-सफाई है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि 2029 के लोक सभा चुनाव से पहले गांधीनगर जिले के कलोल एवं गांधीनगर (उत्तरी) विधानसभा क्षेत्रों के हर गाँव में बगीचे और तालाब का काम भी पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अब गांवों में छोटी लाइब्रेरी होगी, जो हमारे युवाओं को बुरी आदतों से दूर ले जाएगी और उनके व्यक्तित्व का विकास होगा।

श्री शाह ने कहा कि एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए खेल-कूद, लाइब्रेरी और बगीचे बहुत जरूरी होते है। उन्होंने कहा कि हमने स्वच्छ गाँव, तालाब, बगीचे बनाने और वृक्षारोपण करने की दिशा में समान रूप से काम किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि सावरकर जी एक ऐसे राष्ट्र भक्त थे जिन्हें ‘वीर’ की उपाधि किसी सरकार ने नहीं, बल्कि जन-जन ने दी, इसी कारण आज भी देश का बच्चा-बच्चा उन्हें ‘विनायक दामोदर सावरकर’ नहीं, ‘वीर सावरकर’ के नाम से जानता है। 

वे आजन्म देश भक्त रहे। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी से भारत माता को आजाद कराने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जब काला पानी की जेल में अंग्रेज जेलर ने सावरकर जी से हंसकर कहा कि मिस्टर सावरकर,आपको दो आजीवन कारावास की सजा हुई है और आप इस जेल से बाहर नहीं निकल सकते। तो सावरकर जी ने हंसते-हंसते कहा था मेरे जीवनकाल जितना लंबा अंग्रेज सरकार का शासन नहीं है और मेरा देश जल्द ही आजाद होगा।

श्री शाह ने कहा कि वीर सावरकर जी के इसी जज्बे ने देश को आजाद कराने का काम किया। उन्होंने कहा कि अंग्रेज 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को विद्रोह बताते थे। सावरकर जी ने ‘1857 का स्वातंत्र्य समर’ नामक पुस्तक लिखी। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर जी ने काले पानी की जेल में पत्थर की दीवारों पर अपने खून से मां भारती की स्वतंत्रता का काव्य लिखा।

वीर सावरकर जी ने अस्पृश्यता के खिलाफ भी काफी काम किया। उन्होंने हमारी भाषाओं के महिमा मंडन का काम भी किया। उन्होंने पतित पावन मंदिर की स्थापना की और उसे सभी वर्गों के लिए खोला। श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा गुजरात से शुरू की गई विकास यात्रा अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी जी की सरकार के 12 साल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान उन्होंने गुजरात के विकास मॉडल को कश्मीर से कन्याकुमारी और गंगा सागर से सोमनाथ तक फैलाया है।

उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि आज देश के 80% भूभाग पर हमारी पार्टी का शासन है। श्री शाह ने कहा कि बंगाल चुनाव में सत्तासीन रही पार्टी का सुपड़ा साफ हो गया। अब उत्तराखंड के गंगोत्री से लेकर बंगाल के गंगा सागर तकमां गंगा के समग्र पथ पर भगवा लहराने का काम हमारे नेता मोदी जी और हमारी पार्टी ने किया है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि हमने बंगाल चुनाव के दौरान कहा था कि हम बंगाल में सरकार बनने पर सीमा पर बाड़ लगाने का काम तुरंत शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सीमा पर फेंसिंग और एंटी-इनफिल्ट्रेशन इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी जी ने सरकार बनाने के 7 दिन के भीतर 600 हेक्टेयर भूमि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया है।

चिकन नेक कॉरिडोर की भी 121 हेक्टेयर भूमि भारत सरकार को दे दी गई है। श्री शाह ने कहा कि बंगाल की पिछली सरकार के शासन में हर रोज घुसपैठ होती थी, लेकिन अब घुसपैठिए अपने आप वापस जाने लगे हैं। बंगाल सरकार ने अब डिटेंशन सेंटर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं जो घुसपैठ कर अवैध तरीके से भारत में आए हैं, वह अपने वहाँ वापस चले जाएँ, जहां से वह आए हैं।

अगर वह अपने आप लौट जाते हैं, तो बंगाल सरकार उन पर कोई केस नहीं करेगी और लौटने में उनकी सहायता भी करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि घुसपैठियों की पहचान करने का अभियान शुरू होने से पहले ही वे अपने आप वापस लौट जाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि देश भर से एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना हमारी सरकार का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने डेमोग्राफिक चेंज पर उच्च स्तरीय समिति बनाई है। यह उच्च स्तरीय समिति देशभर में जनसंख्या में हो रहे कृत्रिम बदलावों, उनके कारणों और उन्हें रोकने के उपायों का व्यापक अध्ययन करेगी। इसके लिए यदि कोई कानून बनाने की ज़रूरत होगी, तो उसकी भी सिफारिश करेगी।

उन्होंने कहा कि यह समिति एक साल में अपनी रिपोर्ट देगी, और कृत्रिम जनसांख्यिकीय बदलाव को रोकने का काम हमारी सरकार पूरी मज़बूती से करेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में दिन दूनी रात चौगुनी विकास हो रहा है। गुजरात में मोदी जी द्वारा 25 साल पहले शुरू किया गया विकास का अभियान अब अपने चरम पर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र देश का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र बनेगा।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD